विजय की पार्टी विधायक की फ्लूएंट हिंदी हुई Viral, 29 साल की एस. कीर्तना ने बताया, कैसे बिना पैसे और जाति के जीता चुनाव

थलापति विजय की पार्टी TVK की 29 वर्षीय विधायक एस. कीर्तना का इंटरव्यू वायरल. जानें कैसे उन्होंने बिना पैसे और जाति के राजनीति में पाई सफलता और कांग्रेस गठबंधन पर क्या कहा.

NewsTak
विजय थलापति की 29 साल की विधायक एस. कीर्तना का हिंदी बोलने वाला वीडियो हो रहा वायरल.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

S Keerthana  news: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल राज्य की सत्ता के समीकरण बदल दिए हैं, बल्कि कई नए और युवा चेहरों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाई है. इनमें से एक चर्चित नाम है एस. कीर्तना (S. Keerthana) का. सुपरस्टार विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) की इस 29 वर्षीय युवा विधायक का एक साक्षात्कार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राजनीति की पुरानी परिभाषाओं को चुनौती दी है. उन्होंने कई जगह हिंदी में बात की. उनकी फ्लूएंट हिंदी वायरल हुई तो इंटरव्यू में भी इसे लेकर सवाल भी पूछ लिया गया. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बेबाकी से बता दिया. 

Read more!

"पैसे और जाति से डरने की जरूरत नहीं" 

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कीर्तना ने अपनी जीत का श्रेय टीवीके के विजन और लोगों की बदलाव की इच्छा को दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति में उतरने के लिए अब पैसा या जाति का बैकग्राउंड होना जरूरी नहीं है। 

उन्होंने कहा- "राजनीति ऐसी चीज है जिसमें आपको पैसे या जाति से डरने की जरूरत नहीं है. मैं खुद इसका एक उदाहरण हूं. 29 साल की उम्र में मैंने उन ताकतों को हराया है जो दशकों से राजनीति में जमी हुई थीं."

कांग्रेस और टीवीके गठबंधन पर बेबाकी 

जब उनसे डीएमके (DMK) द्वारा लगाए गए 'विश्वासघात' के आरोपों और कांग्रेस के साथ टीवीके के गठबंधन पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत परिपक्वता से जवाब दिया. कीर्तना ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियां बदलाव की उम्मीद में हमारे साथ आ रही हैं. लोग पुराने ढर्रे से तंग आ चुके हैं और वे एक नया, ईमानदार चेहरा चाहते हैं. 

क्या कैबिनेट में मिलेगी जगह? 

कीर्तना से जब पूछा गया कि क्या वे तमिलनाडु की अगली सरकार में महिला एवं बाल विकास या वित्त मंत्रालय जैसा कोई महत्वपूर्ण पद संभालना चाहेंगी, तो उन्होंने बेहद विनम्रता से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर उनके नेता (विजय अन्ना), पार्टी और जनता चाहेगी, तो वे किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी में पदों का फैसला योग्यता और लोगों की पसंद के आधार पर होता है. 

पहली कैबिनेट मीटिंग में क्या होगा? 

विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला क्या होगा? इस सवाल पर कीर्तना ने सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा, "आपको जल्द ही पता चल जाएगा. मैं चाहती हूं कि यह जनता के लिए एक सुखद सरप्राइज हो."

एस. कीर्तना की यह बेबाकी और राजनीति के प्रति उनकी आधुनिक सोच यह दर्शाती है कि विजय की पार्टी केवल सितारों की चमक पर नहीं, बल्कि युवाओं के जोश और ज़मीनी बदलाव के वादे पर चुनावी मैदान में उतरी है. 

थलापति विजय के समर्थन में उतरे एक्टर प्रकाश राज, तमिलनाडु के राज्यपाल के खिलाफ खोला मोर्चा

थलापति विजय को मिला DMK का 'मौन' समर्थन, तमिलनाडु में सियासी घमासान के बीच स्टालिन का बड़ा बयान

 


 

    follow google news