'TVK को समर्थन देगा VCK पर रख दी ये शर्त...' तो क्या वामदल बनने जा रहे विजय थलापति की सत्ता की चाबी

न्यूज तक डेस्क

08 May 2026 (अपडेटेड: May 8 2026 1:40 PM)

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक DMK गठबंधन की सहयोगी VCK ने विजय थलापति की TVK को समर्थन देने के संकेत दिए हैं, लेकिन वाम दलों की सहमति को शर्त बना दिया है. अब 4 सीटों वाले लेफ्ट पार्टियां सत्ता की चाबी बनती दिख रही हैं.

NewsTak
तस्वीर: विजय थलापति के इंस्टा से.
Google CTA

तमिलनाडु के पॉलिटिकल ड्रामे में बड़ा अपडेट  सामने आया है. कहीं न कहीं 4 सीटें के साथ चुप बैठे वाम दल ही सत्ता की चाबी बन रहे हैं. एक ताजा अपडेट के मुताबिक DMK के साथ चुनाव लड़ने वाले VCK ने विजय थलापति की पार्टी को समर्थन देने की बात कही है. हालांकि VCK ने एक शर्त भी रख दी है. ये शर्त सरकार में किसी पद को लेकर नहीं बल्कि वाम दलों के भी साथ में आने को लेकर है. सूत्रों के मुताबिक VCK वामदलों का इंतजार कर रहा है. बताया जा रहा है कि वाम दल जो फैसला लेंगे उसी राह पर VCK चलेगा. 

Read more!

यदि वाम दल राजी हो जाते हैं तो विजय थलापति की सरकार बनने में कोई अड़चन नहीं रहेगी. फिलहाल विजय के पास 108 सीटें हैं. 5 सीटों के साथ कांग्रेस पार्टी अपना समर्थन दे रही है. यानी कुल सीट 113. अब 4 सीट वाम दलों की और 2 सीट वीसीके की...कुल सीटें हो गईं- 119. बहुमत का जादुई आंकड़ा है 118. यानी विजय थलापति की सरकार बन जाएगी.

TVK की राह में सबसे बड़ी अड़चन

अब इसमें सबसे बड़ी अड़चन वामदल हैं. वे चुप्पी साधे बैठे हैं. शुरूआत में उन्होंने TVK को समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया था. अब VCK के इस नए रुख के बाद क्या होता है ये देखने वाली बात है.  इधर 4 सीटों के साथ PMK (पट्टाली मक्कल काची) भी सशर्त समर्थ का इशारा कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो पीएमके डिप्टी सीएम पोस्ट की डिमांड कर रहा है. Indian Union Muslim League यानी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग जिनके पास 2 सीटें हैं वो TVK को समर्थन देने से इनकार कर चुके हैं.  

तो क्या DMK और AIDMK हो आएंगे साथ 

DMK और AIDMK के साथ आने की चर्चा पर DMK ने इसे खारिज कर दिया था. हालांकि फिर दोनों के साथ आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. अब अगर ये दोनों पार्टियां साथ आती हैं तो DMK की 59 और AIDMK की 47 सीटें मिलाकर 106 सीटें होती हैं. चूंकि VCK ने DMK के साथ चुनाव लड़ा था. ऐसे में 2 सीटें वीसीके की मिल जाएं तो ये पूरा इक्वेशन विजय की TVK के बराबर होता है. अब यहां भी DMK+AIDMK+VCK मिलकर 10 सीटें जुटाएंगी. मान लेते हैं कि वाम दल इन्हें समर्थन दे भी दे तो 4 सीट उनकी और 2 IUML की यानी ये कुल 6 ही होती हैं. अब यहां PMK की 4 सीट मिलेगी तभी सरकर बन सकती है. यानी कुल गुणा गणित के बाद भी यदि एक भी छिटके तो सरकार बनाने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी है. इस गुंजाइश में यदि कांग्रेस की एंट्री होती है तो बात कुछ बन सकती है. 

विजय की पार्टी विधायक की फ्लूएंट हिंदी हुई Viral, 29 साल की एस. कीर्तना ने बताया, कैसे बिना पैसे और जाति के जीता चुनाव
 

थलापति विजय के समर्थन में उतरे एक्टर प्रकाश राज, तमिलनाडु के राज्यपाल के खिलाफ खोला मोर्चा