विजय की पार्टी विधायक की फ्लूएंट हिंदी हुई Viral, 29 साल की एस. कीर्तना ने बताया, कैसे बिना पैसे और जाति के जीता चुनाव

थलापति विजय की पार्टी TVK की 29 वर्षीय विधायक एस. कीर्तना का इंटरव्यू वायरल. जानें कैसे उन्होंने बिना पैसे और जाति के राजनीति में पाई सफलता और कांग्रेस गठबंधन पर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
विजय थलापति की 29 साल की विधायक एस. कीर्तना का हिंदी बोलने वाला वीडियो हो रहा वायरल.
Google CTA

S Keerthana news: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल राज्य की सत्ता के समीकरण बदल दिए हैं, बल्कि कई नए और युवा चेहरों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाई है. इनमें से एक चर्चित नाम है एस. कीर्तना (S. Keerthana) का. सुपरस्टार विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) की इस 29 वर्षीय युवा विधायक का एक साक्षात्कार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राजनीति की पुरानी परिभाषाओं को चुनौती दी है. उन्होंने कई जगह हिंदी में बात की. उनकी फ्लूएंट हिंदी वायरल हुई तो इंटरव्यू में भी इसे लेकर सवाल भी पूछ लिया गया. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बेबाकी से बता दिया.