'EVM पर काली-सफेट पट्‌टी...अब यहां दोबारा मतदान...' चुनाव आयोग के बयान के बाद जहांगीर खान की फाल्टा सीट पर मची खलबली

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में EVM के साथ छेड़छाड़ और टेप मिलने की शिकायतों के बाद CEO मनोज अग्रवाल ने दोबारा मतदान (Repolling) के संकेत दिए हैं. जानें फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान के संकेत को लेकर क्यों बढ़ी हलचल.

NewsTak
मुख्य चुनाव अधिकारी के बयान से मची खलबली.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में कई सीटों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने ऐसे मतदान केंद्र या पूरी विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान कराने की बात कही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CEO पश्चिम बंगाल मनोज अग्रवाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा- 'उन सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा, जहां EVM पर काली या सफेद टेप मिली है. दूसरी ओर, यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर टेप मिलने की ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, तो पूरी विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान कराया जाएगा. 

Read more!

मुख्य चुनाव अधिकारी के इस बयान के बाद TMC उम्मीदवार की फाल्टा सीट पर भी हलचल बढ़ गई है. चूकि फाल्टा सीट पर भी बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस पर EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें EVM में कुछ बटन पर सफेट टेप लगे हैं. ध्यान देने वाली बात है कि फाल्टा वही सीट है जहां TMC के जहांगीर खान उम्मीदवार हैं. हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर और यूपी कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच उनकी जुबानी जंग काफी चर्चा में रही.  

फाल्टा विधानसभा में EVM में छेड़छाड़ के लगे थे आरोप

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान फाल्टा विधानसभा सीट से EVM में छेड़छाड़ के आरोपों ने माहौल गरमा दिया था. यहां BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कई बूथों पर उनके नाम और चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन जाम कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए किया गया जिससे कि वोटर्स उनके पक्ष में वोट नहीं डाल सके. देबांग्शु ने इसे निष्पक्ष मतदान में बाधा डालने की साजिश बताया था. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने तुरंत ही मामले को लेकर एक्शन लिया था. इसके बाद एक बार फिर दोबारा वोटिंग शुरू हो सकी.

सुवेंदु अधिकारी ने कही थी ये बात

वहीं नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है और चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेताओं तक भी यह जानकारी पहुंचाई गई है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि यह वही फाल्टा सीट है, जहां TMC के जहांगीर खान उम्मीदवार हैं और हाल ही में उनके व चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा के बीच बयानबाजी भी चर्चा में रही थी.

बंगाल चुनाव में UP के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' IPS की एंट्री, कौन हैं अजय पाल सिंह जिनकी तैनाती पर अखिलेश ने उठाए सवाल

'...रोना और पछताना मत'- TMC उम्मीदवार को यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' IPS अजय पाल शर्मा की खुली चेतावनी


'खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे...', TMC उम्मीदवार जहांगीर ने IPS अजय पाल शर्मा को दी बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

अगर वह 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं- UP कैडर के IPS अधिकारी के घर आकर धमकी देने पर बोले TMC नेता जहांगीर खान

    follow google news