बाली में आकांक्षा पुरी का बोल्ड अवतार, लैवेंडर बिकिनी में पूल किनारे दिए कातिलाना पोज
न्यूज तक डेस्क
• 10:11 AM • 18 Jul 2026
भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में छुट्टियां मना रही हैं. वहां से उन्होंने लैवेंडर बिकिनी में अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
टीवी और भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आकांक्षा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनके लुक्स चर्चा का विषय बने रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां आकांक्षा की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.


2/7
|
इंडोनेशिया के बाली में मना रही हैं वेकेशन
आकांक्षा पुरी इन दिनों इंडोनेशिया के खूबसूरत आईलैंड बाली में छुट्टियां बिता रही हैं. इस वेकेशन से उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आकांक्षा पूल के अंदर और पूल के किनारे फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
लैवेंडर बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर
सामने आई तस्वीरों में आकांक्षा ने लैवेंडर रंग की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं. अपने इस समर लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है और आंखों पर चश्मा लगाया है.


4/7
|
लाइट मेकअप के साथ पूल में चिल करती आकांक्षा का टोंड फिगर फैंस को बेहद अट्रैक्ट कर रहा है. वह कभी पूल साइड रिलैक्स कर रही हैं तो कभी कैमरे के सामने किलर पोज दे रही हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
फैंस ने कहा- पानी में आग लगा दी
आकांक्षा पुरी का यह सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स और लाइक्स की बरसात कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कोई इतना गॉर्जियस कैसे हो सकता है!" वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें 'स्टनिंग' बताया. कमेंट बॉक्स में फैंस फायर और हार्ट वाले इमोजी के जरिए अपना प्यार जता रहे हैं.


6/7
|
विवादों और रियलिटी शोज़ से रहा है नाता
वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा पुरी छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम हैं. वह 'सीआईडी', 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे टीवी सीरियल्स और 'बिग बॉस ओटीटी' जैसे बड़े रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
इसके अलावा, वह साल 2022 में सिंगर मीका सिंह के रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' की विनर भी रही थीं, जहां दोनों ने सगाई की थी. हालांकि, शो खत्म होने के कुछ समय बाद ही दोनों का यह रिश्ता टूट गया था.











