'पति को दारू पीकर मारना है, मर्दों से है नफरत'... कौन हैं समय रैना के शो में खुद को मैन हेटर बताने वाली कंटेस्टेंट

न्यूज तक डेस्क

18 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 18 2026 1:15 PM)

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में बिहार की साक्षी झा के बयान पर फूटा लोगों का गुस्सा, जजों ने दिया जीरो. साउथ दिल्ली से लेकर पटना तक चर्चा में साक्षी झा.

Google CTA
1.

1/7

|

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. शो का हर एपिसोड सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है. लेकिन इसके हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने इंटरनेट का पारा पूरी तरह से बढ़ा दिया है. शो में आई एक महिला कंटेस्टेंट साक्षी झा ने पुरुषों को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसके बाद से वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है.

2.

2/7

|

इस शो का नियम है कि कंटेस्टेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस के बाद खुद को स्कोर करना होता है और फिर जज उन्हें नंबर देते हैं. साक्षी झा ने खुद की काबिलियत को आंकते हुए खुद को 10 में से 8 नंबर दिए थे. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गई हैं, जिनकी बातों से खफा होकर सभी जजों (पैनलिस्टों) ने उन्हें सीधे 'जीरो' नंबर थमा दिया.

3.

3/7

|

आखिर साक्षी ने ऐसा क्या कह दिया कि सब उनसे नाराज हो गए? दरअसल, शो के ऑडिशन राउंड के दौरान साक्षी ने मंच पर खुद को 'मैन हेटर' यानी पुरुषों से नफरत करने वाली लड़की बताया. इतना ही नहीं, जब उनसे जिंदगी के लक्ष्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पिलाकर पीटना चाहती हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि वह सिर्फ बाहरी पुरुषों से ही नहीं बल्कि अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं.

4.

4/7

|

सोशल मीडिया पर साक्षी झा का यह ऑडिशन क्लिप आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में शो के होस्ट समय रैना हैरान होकर उनसे पूछते हैं, "क्या सच में आपका लक्ष्य पति को दारू पिलाकर मारना है?" इस पर साक्षी ने बेहद अजीब जवाब देते हुए कहा, "हां, मुझे सच में बेल्ट लेकर मारना है, क्योंकि मेरी फैंटेसी है कि मेरी लाइफ में कुछ 'रेड फ्लैग' (नकारात्मक) जैसा हो." उनकी इस अजीबोगरीब सोच को सुनकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया.

5.

5/7

|

साक्षी की इन विवादित और हिंसक बातों को सुनकर समय रैना समेत शो के बाकी पैनलिस्टों का मूड खराब हो गया. उन्होंने तो साक्षी को जीरो दिया ही, साथ ही जब समय रैना ने स्टूडियो में बैठी ऑडियंस (दर्शकों) से साक्षी को स्कोर देने के लिए कहा, तो पूरी जनता ने एक सुर में चिल्लाते हुए '0' का नारा लगा दिया. शो में साक्षी को हर तरफ से भारी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.
 

6.

6/7

|

विवादों में आईं साक्षी झा मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं. वह पेशे से एक टीचर हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन का काम भी करती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की अच्छी-खासी तादाद है. लेकिन इस शो में आने के बाद से उनकी इस फैन फॉलोइंग को बड़ा झटका लगा है और लोग उनकी सोच पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.
 

7.

7/7

|

शो का वीडियो सामने आने के बाद से लोग साक्षी को आड़े हाथों ले रहे हैं. एक यूजर ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, "ऐसे ही लोगों की वजह से समाज में फेमिनिज्म (नारीवाद) का नाम खराब होता है और लोग इससे नफरत करने लगते हैं. यह पूरी तरह से फेक और दिखावे वाले फेमिनिज्म की मानसिकता है." साक्षी के इस बर्ताव ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. वैसे, इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

यह भी पढ़ें...