Biker Girl Shivani Chauhan Interview: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए चर्चित हिट एंड रन मामले में पीड़िता बाइकर गर्ल शिवानी चौहान (Shivani Chauhan) ने पहली बार ऑन-कैमरा इंटरव्यू में हादसे का पूरा आंखों देखा हाल बयां किया है. हरियाणा तक के साथ खास बातचीत में शिवानी ने आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला (Kalyan Bainsla) के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने कार में परिवार और बहन के मौजूद होने की बात कही थी.
ADVERTISEMENT
'गोल्फ कोर्स रोड से पीछा कर रहे थे कार सवार'
शिवानी चौहान ने बताया कि यह पूरी घटना गोल्फ कोर्स रोड पर उस वक्त शुरू हुई जब वह अपने साथी बाइकर्स के साथ 'बाइकर वन कैफे' की तरफ जा रही थीं. उन्होंने देखा कि एक तेज रफ्तार कार उनकी बाइक के बेहद करीब चल रही है.
शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन कार सवार लगातार अपनी गाड़ी उनकी बाइक के आसपास लाकर थम्स-अप और अजीबोगरीब इशारे करने लगे. शिवानी ने बताया कि कार के शीशे पूरी तरह काले (Black Tinted Glasses) थे और कार में सवार लोगों की गतिविधियां देखकर साफ लग रहा था कि वे अत्यधिक शराब के नशे में थे.
यह पढ़ें: बाइकर गर्ल शिवानी का नया वीडियो वायरल, कल्याण बैंसला के आरोपों पर पलटवार, बताई हादसे की पूरी कहानी
'कल्याण बैंसला का दावा झूठा, गाड़ी में नहीं थी कोई बहन'
कल्याण बैंसला द्वारा दिए गए बयान पर कि गाड़ी में उनकी बहन और परिवार के लोग थे, शिवानी ने स्पष्ट कहा कि कार में कोई महिला नहीं थी. वे लोग काले शीशों की आड़ में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घूम रहे थे.
शिवानी ने बताया कि उनके फेलो राइडर ने कार को उनके पास आने से रोकने और उन्हें कवर (Cover) करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कार चालक बार-बार कट मारकर उनकी बाइक के पीछे अपनी गाड़ी लगा रहे थे.
यह पढ़ें: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी कौन? सामने आई कल्याण बैंसला की पूरी कुंडली
'टायर की चरमराहट के साथ मारी टक्कर और भाग निकले'
शिवानी ने हादसे के खौफनाक पलों को याद करते हुए बताया कि जब वह कट के पास तीसरी लेन में अपनी बाइक लेकर गईं, तभी पीछे से कार ने इतनी तेज कट मारा कि उसके टायरों की आवाज तक आई. कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और चालक बिना एक पल रुके मौके से फरार हो गया.
शिवानी ने कहा कि यह इंसिडेंट संडे राइड पर निकलने वाली हर महिला बाइकर के लिए बेहद डरावना (Traumatizing) है. आरोपियों की मंशा उन्हें डराने, शो-ऑफ करने और नुकसान पहुंचाने की थी. उन्होंने मांग की है कि ऐसे नियम तोड़ने वालों और महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर गुरुग्राम पुलिस कठोरतम कार्रवाई करे.
ADVERTISEMENT


