Gurugram Biker Girl Accident: बाइकर गर्ल को टक्कर के बाद क्यों भागे आरोपी कल्याण बैंसला? अब कैमरे पर बताई हादसे की दूसरी कहानी

सचिन गौड़

• 01:53 PM • 15 Sep 2026

Gurugram Accident Kalyan Bainsla Exclusive Interview: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर गर्ल हादसे के आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला ने अपनी सफाई पेश की है. कल्याण बैंसला का कहना है कि बाइकर्स का ग्रुप उन्हें लगातार परेशान कर रहा था. उन्होंने जानबूझकर गाड़ी नहीं मारी और हमले के डर से मौके से हटना पड़ा.

गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैंसला का एक्सक्लूसिव बयान.
गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैंसला का एक्सक्लूसिव बयान.
Google CTA

Gurugram Biker Girl Accident: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर हाल ही में हुए चर्चित बाइकर गर्ल सड़क हादसे में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला (Kalyan Bainsla) का बयान सामने आया है. पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किए गए मुकदमे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, कल्याण बैंसला ने घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है.

Read more!

'22-23 बाइकर्स का ग्रुप कर रहा था परेशान'

कल्याण बैंसला का दावा है कि रविवार सुबह 7 से 8 बजे के करीब जब वे अपनी फैमिली (बुआ के लड़के और दीदी) के साथ आय नगर की तरफ से आ रहे थे, तभी 22-23 बाइकर्स का एक ग्रुप उन्हें लगातार उकसा और परेशान कर रहा था. कल्याण के अनुसार, बाइकर्स बार-बार अपनी बाइक को कार के आगे-पीछे तेज और स्लो कर रहे थे.

कल्याण का कहना है कि वायरल वीडियो में पूरे मामले को आधा-अधूरा और एडिट करके दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने खिड़की से हाथ निकालकर बाइकर गर्ल और उसके साथी से सिर्फ यही कहा था कि गाड़ी संभालकर और स्लो चलाएं, क्योंकि लड़की बिना किसी सेफ्टी किट के थी.

'टक्कर जानबूझकर नहीं मारी, यू-टर्न पर अनियंत्रित हुई गाड़ी'

कार से बाइक को टक्कर मारने के सवाल पर कल्याण बैंसला ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर गाड़ी नहीं मारी. यू-टर्न लेते वक्त बाइकर्स अचानक सामने आ गए और कट मार दिया, जिससे गाड़ी से नियंत्रण हट गया और यह हादसा हो गया. उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद बाइक राइडर रहे हैं और उन्हें इस हादसे का बेहद दुख है.

यह पढ़ें:  गुरुग्राम में बाइकर महिला को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार, जानें कहां से पकड़ाया 

'गाली-गलौज और हमले के डर से नहीं रुके'

एक्सीडेंट के बाद मौके से भागने (हिट एंड रन) के आरोप पर कल्याण बैंसला ने सफाई दी कि हादसे के बाद पीछे से आ रहे 20-22 बाइकर्स गाली-गलौज करने लगे थे. गाड़ी में उनके साथ उनका परिवार मौजूद था. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और किसी भी तरह की मारपीट या अनहोनी से बचने के लिए वे वहां से आगे बढ़ गए. हालांकि, उन्होंने आगे रेड लाइट पर शीशा नीचे करके अपना पक्ष बताने की कोशिश भी की थी.

यह पढ़ें: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी कौन? सामने आई कल्याण बैंसला की पूरी कुंडली

पुलिस कार्रवाई और सीआईए जांच पर जताई नाराजगी

कल्याण बैंसला ने कहा कि उनके खिलाफ आज तक कोई पुलिस केस दर्ज नहीं है और वे कोई पेशेवर अपराधी नहीं हैं. उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों (DSP) से संपर्क कर अपना पक्ष साफ करने की बात कही है. साथ ही, सीआईए (CIA) द्वारा परिजनों को परेशान किए जाने पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले केस में सामने आई बाइकर सिया, कल्याण के आरोपी दिया ये जवाब