राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वालों पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, बीके हरिप्रसाद ने गद्दारी करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

Rajya Sabha Election Haryana result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वालों को चेतावनी दी है. जानें कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और गद्दारी पर क्या कहा.

NewsTak
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद बोले हुड्‌डा और हरि प्रसाद.

सोनिया सत्यानीता

follow google news

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस खेमे में जहां एक ओर जीत का उत्साह है, वहीं दूसरी ओर क्रॉस वोटिंग को लेकर भारी नाराजगी भी देखी जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

Read more!

अग्नि परीक्षा में पास हुई कांग्रेस 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव नतीजों को 'प्रजातंत्र की जीत और वोट चोरी की हार' करार दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर वोट चोरी करने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने उनके मंसूबों को असफल कर दिया. हुड्डा ने इसे हरियाणा कांग्रेस के लिए एक 'अग्नि परीक्षा' बताया और कहा कि पार्टी इस परीक्षा में सफलतापूर्वक पास हुई है.

बीके हरिप्रसाद की चेतावनी: गद्दारों पर होगी कार्रवाई

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. हरिप्रसाद ने आरोप लगाया कि गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेताओं ने शिमला से लेकर हरियाणा तक विधायकों को खरीदने की कोशिश की, जिसे 'हॉर्स ट्रेडिंग' करार दिया गया. उन्होंने दावा किया कि रिटर्निंग ऑफिसर (RO) का व्यवहार भी पक्षपातपूर्ण रहा और चार विधायकों के वोट इनवैलिड करने की कोशिश के बावजूद कांग्रेस की जीत हुई.

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव एजेंट के तौर पर वे और हुड्डा जानते हैं कि किसने वोट कहां डाला है. नतीजों के पूर्ण विश्लेषण के बाद क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 

वरुण गांधी ने पत्नी समेत पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात तो बंगाल की सियासत में क्यों हलचल हो गई तेज? जानें पूरा समीकरण

टिकट और पद के नाम पर 7 करोड़ डकारे', हरियाणा महिला कांग्रेस नेत्री के आरोपों ने हिलाया 10 जनपद, पुलिस में शिकायत दर्ज
 

    follow google news