HBSE 12th Topper 2026: 12वीं रिजल्ट में रोहतक की उदिता का कमाल… बनीं सेकंड टॉपर, मार्कशीट देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

HBSE 12th Topper Udita Marksheet: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में रोहतक की उदिता ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया है. 500 में से 498 अंक हासिल करने वाली उदिता ने तीन विषयों में पूरे 100 नंबर प्राप्त किए हैं. रिजल्ट सामने आते ही परिवार, रिश्तेदार और स्कूल में जश्न का माहौल बन गया है.

12वीं रिजल्ट में रोहतक की उदिता का कमाल
12वीं रिजल्ट में रोहतक की उदिता का कमाल

संदीप कुमार

follow google news

HBSE 12th topper 2026 Marksheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार प्रदेश में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का दबदबा देखने को मिला. रिज्लट आने के बाद से अब टापर्स की मार्कशीट भी सामने आने लगी है. ऐसी ही एक मार्कशीट सेकंड टॉपर रही उदिता की भी सामने आई है. 12 वीं के नतीजों में उदिता ने तीन सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं.  नतीजे आने के बाद से अब उदिता के परिवार में खुशी का माहौल है. आसपास के लोग और रिश्तेदार उन्हें फोन कर बधाई दे रहे हैं और उनकी नंबरों की चर्चा कर रहे हैं.

Read more!

रोहतक के रुड़की स्थित विश्ववारा कन्या गुरुकुल की छात्रा उदिता ने हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 498 नंबर हासिल किए हैं. इसके साथ ही उन्हें GLS में A+ ग्रेड मिला है.

यहां देंखें उदिता को किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर

ENC -100
HIC - 94
POS - 99
SVS - 100
SKS - 99
HIS - 99
SVF - 100

घर में जश्न का माहौल

उदिता की इस सफलता के बाद से  उनके घर में खुशी का माहौल है. उदिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है. उदिता का उनके घर पर मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से सम्मान किया गया.

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जांए और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों करें.

स्टेप 1 - सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर जांए और रिजल्ट पर क्लिक करें

स्टेप 2 - HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 - यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें

स्टेप 4 - अब सबमिट बटन दबाएं.

स्टेप 5 -आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर ले.

यह भी पढ़ें: Haryana Board 12th Topper: हरियाणा बोर्ड 12वीं में इस बार रेवाड़ी की बेटी ने किया कमाल, टॉपर दीपिका के नंबर देख घुम जाएगा सिर!

    follow google news