Jind Topper Yogita Marksheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नतीजों में इस बार बेटियों का दबदबा रहा है. इस साल प्रदेशभर में 12वीं में 84.67 प्रतिशत बच्चे पास हुए. इनमें से 87.97 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई. वहीं लड़कों की बात करें तो 81.46 प्रतिशत लड़के पास हुए. इन नतीजों के आने के बाद अब एक-एक कर टॉपर्स की मार्कशीट सामने आने लगी हैं. इन्हीं में से एक मार्कशीट आर्ट्स स्ट्रीम की योगिता की भी सामने आई है. इस एग्जाम के लिए योगिता की मेहनत उनके मार्कशीट में आए नंबरों में साफ झलक रही है.
ADVERTISEMENT
तीन सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर
आपको बता दें, शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुढ़ैना (जींद) की स्टूडेंट योगिता को टॉपर्स की लिस्ट में थर्ड पोजिशन मिली है. उन्होंने 12वीं के नतीजों में 500 में से 497 नंबर हासिल किए हैं. खास बात यह है कि योगिता को तीन सब्जेक्ट में फुल नंबर यानी 100 में से 100 नंबर मिले हैं. इसके साथ अन्य सब्जेक्ट्स में भी उन्होंने बेहतरीन नंबर हासिल किए हैं. वहीं उन्हें GLA में A+ ग्रेड मिली है. चलिए आपको बताते हैं कि योगिता को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं.
यहां देखें योगिता की मार्कशीट
ENC - 98
HIC - 100
PAD - 97
HIS - 99
PHE - 100
GEO - 100
घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता
नतीजे आने के बाद से ही योगिता के घर में जश्न का माहौल है. योगिता ने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है. योगिता के घर आसपास के लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं रिश्तेदार फोन पर बधाई दे रहे हैं. जींद की बेटी की इस सफलता की अब पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT


