सोनीपत: 38 की उम्र में IVF से मां बनीं लेडी डॉन अनुराधा चौधरी, कुआं पूजन में नहीं पहुंचा काला जठेड़ी, जानें दोनों के अपराध की दुनिया की पूरी कहानी

पवन राठी

• 05:09 PM • 08 Sep 2026

Kala Jathedi Wife Anuradha Chaudhary News: सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव में कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की जुड़वा बेटियों 'अहाना और सुहाना' के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म धूमधाम से निभाई गई. काला जठेड़ी की गैर मौजूदगी के बावजूद बारिश में गांववालों ने ढोल की ताल पर जमकर डांस किया.

 गैंगस्टर काला जठेड़ी की पत्नी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी बनी मां
 गैंगस्टर काला जठेड़ी की पत्नी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी बनी मां
Google CTA

Gangster Kala Jathedi Wife Lady Don Anuradha Chaudhary News: हरियाणा के सोनीपत जिले स्थित जठेड़ी गांव में कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और उनकी पत्नी पूर्व लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की जुड़वा बेटियों के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुई. परिवार में 'अहाना' और 'सुहाना' नाम की दो बेटियों के आने से दोगुनी खुशियां छा गईं. बारिश के बावजूद गांव के लोगों, रिश्तेदारों और महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की ताल पर जमकर डांस किया और जश्न मनाया.

Read more!

38 साल की उम्र में IVF तकनीक से बनीं मां

38 वर्षीय अनुराधा चौधरी ने आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है. हालांकि, इस पारंपरिक और पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान 5 साल से जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की गैर मौजूदगी चर्चा का मुख्य केंद्र रही. रोहिणी कोर्ट ने पूर्व में मानवीय आधार पर काला जठेड़ी को अपनी पत्नी और नवजात बेटियों से मिलने के लिए 4 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी.

कार्यक्रम में पहुंचे अधिवक्ता एपी सिंह

कुआं पूजन के इस खास अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह भी जठेड़ी गांव पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हाल ही में जिले में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं के चलते स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा एक नकारात्मक वेरिफिकेशन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी. इसी प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों से काला जठेड़ी इस पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही कोर्ट और प्रशासन को आश्वस्त कर अगली कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे.

यह पढ़ें: अंकित बालियान केस में सुमित-मोहित के एनकाउंटर पर गोगी गैंग का नया दावा! वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल, जानें उसमें क्या लिखा?

जानें काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की कहानी

12वीं पास संदीप उर्फ काला जठेड़ी कभी केबल ऑपरेटर का काम करता था, जो बाद में जरायम की दुनिया का बड़ा नाम बन गया. 12 मार्च 2024 को भारी सुरक्षा बल (250 से अधिक पुलिसकर्मी व कमांडो) के बीच काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी हुई थी. राजस्थान के सीकर की रहने वाली अनुराधा चौधरी का अतीत भी राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से जुड़ा रहा है. अनुराधा चौधरी का दावा है कि उनके खिलाफ चल रहे सभी मामले अब बंद हो चुके हैं और वह पूरी तरह से अपने परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं...' हरियाणवी सिंगर राहुल पुट्ठी ने वीडियो बनाकर किससे मांगी माफी? जानें क्या है पूरा मामला