Biker Girl Shivani Chauhan Accident: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर गर्ल शिवानी चौहान (Shivani Chauhan) को अपनी गाड़ी से टक्कर मारने और एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार होने वाले मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला (Kalyan Bainsla) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को राजस्थान के दौसा के पास से धर दबोचा.
ADVERTISEMENT
फोन बंद कर भाग निकला था आरोपी, पुलिस की 3 टीमों ने किया ट्रेस
मामले की जानकारी देते हुए गुरुग्राम के DCP ने बताया कि 14 सितंबर को जब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस ने तुरंत स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया. वीडियो में दिख रहे आरोपी के चेहरे के आधार पर जांच शुरू की गई, जिससे पता चला कि आरोपी पलवल का रहने वाला है और पेशे से जिम संचालक तथा प्रॉपर्टी का काम करता है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कल्याण बैंसla मीडिया में अपना इंटरव्यू देकर और नरेटिव सेट करने की कोशिश करने के बाद अपना फोन बंद कर फरार हो गया था. पुलिस की टीमों ने रातभर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और आखिरकार उसे राजस्थान के दौसा (Dausa, Rajasthan) के पास से उसके एक साथी (लव) के साथ अरेस्ट कर लिया.
यह पढ़ें: बाइकर गर्ल को टक्कर के बाद क्यों भागे आरोपी कल्याण बैंसला? अब कैमरे पर बताई हादसे की दूसरी कहानी
'जान से मारने की नियत से मारी गई थी टक्कर', लगी 307 की धारा
DCP ने साफ किया कि वीडियो और पीड़िता के बयानों के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि कार चालक ने जानबूझकर और हत्या की नियत (Intent to Murder) से बाइक को साइड से टक्कर मारी थी.
इसी आधार पर पुलिस ने FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के साथ-साथ महिला से बदसलूकी और अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में धारा 74, 78 और 79 जैसी संगीन धाराएं जोड़ी हैं.
यह पढ़ें: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी कौन? सामने आई कल्याण बैंसला की पूरी कुंडली
कोर्ट से मांगी जाएगी रिमांड, होगा मेडिकल टेस्ट
पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी आरोपी के किसी दोस्त की थी. पुलिस आरोपी और उसके साथी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय कार में कितने लोग सवार थे और क्या आरोपी शराब के नशे में था. इसके साथ ही आरोपी का मेडिकल टेस्ट भी करवाया जाएगा.
ADVERTISEMENT


