'मैं तली चीजें नहीं खाता, पर आज तन्नू की शादी है...', मदीना गांव में जब 'जननायक' अवतार में दिखे राहुल गांधी, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Rahul Gandhi Tannu wedding story: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के मदीन गांव में किसान संजय मलिक की बेटी तन्नू की शादी में शामिल हुए. यहां उन्होंने करीब सवा घंटा बिताया, जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की और डाइट तोड़कर जलेबी-टिक्की भी खाई. उनका देसी और सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जानिए उनके इस आयोजन में पहुंचने के बाद की पूरी कहानी.

Rahul Gandhi Tannu wedding story
Rahul Gandhi Tannu wedding story

सोनिया सत्यानीता

follow google news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मदीना गांव का दौरा किसी वीआईपी मूवमेंट जैसा नहीं, बल्कि एक पारिवारिक मिलन जैसा रहा. एक साधारण किसान संजय मलिक की बेटी तन्नू की शादी में पहुंचे राहुल गांधी ने वहां सवा घंटा बिताया और बिल्कुल देसी अंदाज में जमीन पर बैठकर परिवार के साथ खुशियां बांटीं. हालांकि इस दौरन कुछ ऐसी बातें भी हुई जो अब सामने आ रही है. आइए जानते है राहुल गांधी के मदीन गांव में पहुंचने के बाद की इनसाइड स्टोरी.

Read more!

3 साल पुराना वादा और धापा मार एंट्री

राहुल गांधी का इस परिवार से रिश्ता आज से करीब 3 साल पहले जुड़ा था, जब वे पहली बार इस गांव में आए थे. तब तन्नू ने उन्हें चटनी, रोटी और लस्सी खिलाई थी. उस समय राहुल ने वादा किया था कि वे परिवार की हर खुशी और गम में साथ रहेंगे. इसी वादे को निभाने के लिए वे सुबह-सुबह करीब 7:30 बजे अचानक शादी में पहुंच गए, जिसे हरियाणवी में 'धापा' मारना कहा जाता है.

पगड़ी का इतिहास और खाप चर्चा

मलिक खाप और 36 बिरादरी की ओर से जब राहुल गांधी को पगड़ी पहनाई गई, तो उन्होंने बड़े उत्सुकता से पूछा, 'पगड़ी की हिस्ट्री क्या है?' इस पर गांव के बुजुर्गों ने उन्हें खाप पंचायतों के महत्व और पगड़ी की जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से समझाया. राहुल ने पूरी गंभीरता से इन परंपराओं को समझा और सम्मान स्वीकार किया.

डाइट छोड़ खाई टिक्की और जलेबी

अनुशासनप्रिय डाइट फॉलो करने वाले राहुल गांधी ने तन्नू की शादी में अपने परहेज को किनारे रख दिया. उन्होंने कहा, 'मैं मीठा और तली हुई चीजें नहीं खाता, लेकिन आज तन्नू की शादी है तो मैं जलेबी और टिक्की जरूर खाऊंगा.' उन्होंने न केवल खुद आनंद लिया, बल्कि दीपेंद्र हुड्डा और अन्य साथियों को भी अपने हाथ से जलेबी खिलाई.

एक साधारण अतिथि की तरह व्यवहार

वहां मौजूद योगेंद्र योगी ने बताया कि राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि कोई तामझाम या वीआईपी तैयारी न की जाए. वे स्टील के गिलास में पानी पीते और जमीन पर पालथी मारकर बैठे नजर आए. उनकी टीम उन्हें आगे के कार्यक्रमों के लिए चलने को कह रही थी, लेकिन राहुल का वहां से उठने का मन ही नहीं कर रहा था. वे गांव की गलियों, भैंसों और खेतों को देखते हुए एक आम आदमी की तरह सबसे हाथ मिलाकर गए. राहुल गांधी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है, जहां लोग उनके 'जननायक' अवतार और सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

मदीना गांव की ताइयों ने खोली राहुल गांधी की इनसाइड स्टोरी! बताया 45 मिनट तक घर में क्या-क्या पूछा?

'जलेबी इतनी पसंद आई कि डिब्बा भी साथ ले गए'...दुल्हन के चाचा ने खोल दिए राहुल गांधी के दौरे के सारे राज

सोनीपत के मदीना गांव में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, वहां मौजूद महिलाओं ने अब बताई ये बात!

सोनीपत में किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, निभाया दिल्ली में किया हुआ ये वादा

    follow google news