भोपाल: पुलिस की वर्दी पहनकर गाड़ियां चुराता था शातिर, फिर एक गलती ने कर दिया खेल खराब... पकड़ा गया तो सामने आया पूरा फर्जीवाड़ा

धर्मेंद्र साहू

• 12:16 PM • 13 Sep 2026

Fake Policeman Arrest in Bhopal : भोपाल में पुलिस की वर्दी पहनकर वाहनों की चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग से बचता था. ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर कटे ई-चालान और 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को भानपुर से दबोचा.

 वर्दी पहनकर वाहन चुराने वाला फर्जी पुलिसकर्मी दबोचा
वर्दी पहनकर वाहन चुराने वाला फर्जी पुलिसकर्मी दबोचा
Google CTA

Bhopal Police Arrest Fake Policeman: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाकी का रौब दिखाकर और पुलिस की वर्दी पहनकर वाहनों की चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर अलग-अलग इलाकों में घूमता था और मौका मिलते ही वाहनों पर हाथ साफ कर देता था. पुलिस ने आरोपी को भोपाल के भानपुर इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है.

Read more!

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से छिंदवाड़ा का रहने वाला है और फिलहाल भोपाल के करौंद इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था. आरोपी ने हमीदिया अस्पताल में पदस्थ एक महिला डॉक्टर के घर तक पहुंचकर मौका पाकर उनकी कार भी चोरी की थी. इसके अलावा वह दोपहिया वाहनों को भी अपना निशाना बनाता था.

ई-चालान की तस्वीर से खुली फर्जीवाड़े की पोल

इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब आरोपी द्वारा चुराए गए एक दोपहिया वाहन का ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर ई-चालान कटा. चालान में लगी तस्वीर जब वाहन के असली मालिक के पास पहुंची, तो उसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी और हेलमेट पहने वाहन चलाता हुआ नजर आया. जब पीड़ित ने यह जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस हैरान रह गई. गहन जांच में साफ हुआ कि वर्दी में दिख रहा व्यक्ति पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि शातिर चोर है जो चेकिंग से बचने के लिए खाकी पहनता था.

यह पढ़ें: इंदौर: लिव-इन पार्टनर की शिकायत करने थाने जा रही थी युवती, रास्ते में बॉयफ्रेंड ने रोककर किया हमला, 3 साल के रिश्ते में आखिर क्या हुआ?

150 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दबोचा

सुराग मिलते ही पुलिस की टीमों ने वाहन की गतिविधियों को ट्रेस करना शुरू किया और इलाके के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे भानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वर्दी इसलिए पहनता था ताकि पुलिस चेकिंग के दौरान उस पर किसी को शक न हो. फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कितनी गाड़ियों की चोरी की है और क्या इस काम में उसके साथ कोई अन्य गिरोह भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: इंदौर: 5 शादियां छिपाकर छठी शादी करने जा रही थी महिला? फिर एक-एक कर ऐसे खुली पिछली शादियों की पोल...जानें कैसे सामने आया पूरा राज?