इंदौर: पत्नी पर 5 शादियां छिपाकर छठी शादी करने का आरोप, शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा पति... जानें कैसे खुला पूरा राज?

Indore Matrimonial Fraud News: इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पीड़ित पति लोकेश तंवर ने अपनी पत्नी पर 5 शादियां छुपाकर छठी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है. पति का दावा है कि विरोध करने पर पत्नी ने उसे जेल भिजवा दिया और घर का सामान लेकर फरार हो गई.

ADVERTISEMENT

इंदौर में पत्नी की 5 शादियां उजागर होने पर हड़कंप.
इंदौर में पत्नी की 5 शादियां उजागर होने पर हड़कंप.
Google CTA

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे एक पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर 5 शादियां छुपाकर उसके साथ छठी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगाया है. फरियादी पति की आपबीती सुनकर जनसुनवाई में मौजूद पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए.