Chhatarpur Jyoti Chaurasia Murder Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर में 26 वर्षीय ज्योति चौरसिया पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि ज्योति का पति लखन जोशी ही निकला.घटना के बाद जब पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो वारदात की कड़ियां खुलती चली गईं.
ADVERTISEMENT
आरोपी लखन जोशी ने पुलिस हिरासत में कई चौंकाने वाली बताई. आरोपी का कहना था कि उसका ज्योति की हत्या करने का इरादा नहीं था, बल्कि वह उसकी नाक काटकर उसे सबक सिखाना चाहता था. आखिर लव मैरिज से शुरू हुई इस प्रेम कहानी में ऐसा क्या हुआ कि पति ही अपनी पत्नी का जल्लाद बन गया? उड़ीसा से लाए धारदार हथियार के पीछे का क्या है पूरा सच?
रास्ते में ज्योति पर हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन ज्योति घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान आरोपी लखन जोशी अपने साथी सोनू के साथ बाइक से उसके पीछे लग गया. मौका मिलते ही सोनू बाइक से नीचे उतरा और ज्योति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ज्योति के सिर और गर्दन पर लगातार वार करता नजर आया. हमले में गंभीर रूप से घायल ज्योति मदद की उम्मीद में अपने घर की तरफ भागी, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए.
24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इसके में हड़कंप मच गया. इस बीच पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर लखन जोशी और उसके साथी सोनू को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने से पहले जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया. इसी दौरान मुख्य आरोपी लखन जोशी ने कैमरे के सामने ज्योति की हत्या को लेकर अपना दावा बताया.
'नाक काटकर सबक सिखाना चाहता था'
लखन जोशी ने दावा किया कि उसने ज्योति से प्रेम विवाह किया था और दोनों के दो बच्चे हैं. आरोपी के मुताबिक, ज्योति उसके साथ नहीं रहना चाहती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
लखन ने कहा कि वह ज्योति को मारना नहीं चाहता था. उसका दावा है कि वह सिर्फ उसकी नाक काटकर उसे सबक सिखाना चाहता था. उसने बताया कि घटना वाले दिन जब उसने ज्योति से बात की तो वह फोन लगाकर 4-5 लोगों को बुलाने लगी. इसके बाद गुस्से में आकर उसने उस पर हमला कर दिया.
यह पढ़ें: कौन है आदित्य मिश्रा जिसको छुड़ाने के लिए AK 47 लेकर आए थे बदमाश, पुलिस फोर्स देखती ही रह गई
उड़ीसा से लाया था बका
आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चलाने का काम करता है और अपनी सुरक्षा के लिए उड़ीसा से बका लेकर आया था. घटना के दिन वह अपने साथी सोनू के साथ पुट्टी के काम पर जा रहा था. इसी दौरान उसे ज्योति के बाहर निकलने की जानकारी मिली. इसके बाद दोनों बाइक से ज्योति के पीछे लग गए और मौका मिलने पर उस पर हमला कर दिया.
सीसीटीवी ने खोला वारदात का राज
इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में ज्योति पर धारदार हथियार से हमला होता दिखाई दे रहा है. हमले के बाद वह घायल हालत में घर की ओर भागती नजर आती है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: चंबल के बीहड़ से EXCLUSIVE: एक ट्रक ड्राइवर कैसे बना हजारों रुपए का इनामी डकैत, कल्ली गुर्जर का बड़ा खुलासा
ADVERTISEMENT


