MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम... झाबुआ, रतलाम, नीमच समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

न्यूज तक डेस्क

18 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 18 2026 7:32 PM)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है. 19 सितंबर को झाबुआ, रतलाम, नीमच और श्योपुरकलां में भारी बारिश की चेतावनी है. कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है. अगले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मानसून के इस दौर में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर और चंबल संभागों में कई जगहों पर तेज बारिश हुई, जबकि भोपाल, शहडोल और सागर संभाग में भी अनेक स्थानों पर वर्षा देखने को मिली. वहीं इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. प्रदेश की नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है.

Read more!

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, 19 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ वर्षा और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. झाबुआ, रतलाम, नीमच और श्योपुरकलां जिलों में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, खरगौन, खंडवा, देवास, गुना, शिवपुरी, सीधी, सतना, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी और छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर को अलर्ट वाले जिलों के नाम

19 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में चेतावनी जारी की है. झाबुआ, रतलाम, नीमच और श्योपुरकलां जिलों में भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए चेतावनी दी गई है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का अलर्ट जारी किया गया है.

यह पढ़ेें: आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग का दावा... आखिर 9 सितंबर को होटल के रूम नंबर 101 में क्या हुआ? अब पति ने लगाए ये गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें: Himadri Singh: कौन हैं शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह और क्यों हो रही है उनके तलाक की चर्चा?

गर्मी की स्थिति और मौसम विभाग की चेतावनी

तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 35.4°C तथा ग्वालियर में 35.2°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खरगौन में 18.4°C रहा. पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 28.0°C और खंडवा में 29.5°C दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने सतर्कता बरतते हुए चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. आमजन और किसानों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के समय खुले खेतों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे आश्रय न लें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें.

मानसून की स्थिति और आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मानसून की स्थिति की बात करें तो 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं. इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. आने वाले दिनों (20 से 22 सितंबर) के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों जैसे भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं थंडरस्टॉर्म, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Sonila Sharma Death Case: पति से अलग होकर ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी सोनिला शर्मा, जानिए कैसे हुई दीपक