मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से छेड़खान की घटना ने पूरे देश को शर्मशार कर दिया है. इस बची अब आरोपी अकील का पुलिस हिरासत में एक एक वीडियाे सामने आया है. इसमें आरोपी युवक के हाथ और पैर में प्लास्टर बंधा हुआ दिख रहा है. वीडियो में उसक चलने के तरीके से पता चल रहा है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसकी जमकर खातिरदारी की है.
ADVERTISEMENT
दरअसल ये शर्मनाक घटना 23 अक्टूबर को इंदौर की एक व्यस्त सड़क पर हुई. यहां ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड की दो खिलाड़ी अपने होटल से निकलकर एक कैफे की तरफ जा रही थीं. इस बीच रास्ते में बाइक पर सवार आरोपी अकील ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. पीछा करने के बाद उसने दोनों खिलाड़ियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और मौके से भाग निकला.
पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद दोनों क्रिकेटर्स ने अपनी टीम मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी. इसके आधार पर एमआईजी थाने में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने शहर के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 6 घंटे के भीतर ही आरोपी अकील को पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट के सिक्योरिटी इंचार्ज अधिकारी की शिकायत पर टीम के दो सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार के लिए केस रजिस्टर किया गया है.
वीडियो में लंगड़ाता हुआ दिखा आरोपी
अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी अकील की वीडियो और तस्वीरें सामने आई है. इसमें आरोपी के हाथ और पैर पर प्लास्टर बंधा हुआ दिख रहा है और वो लंगड़ाता हुआ चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अकील के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से खजराना का रहने वाला है और वर्तमान में आजाद नगर में रहता है. उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है.
कौन है आरोपी अकील?
आरोपी अकील मूल रूप से खजराना का रहने वाला है और एक आदतन अपराधी है. आरोपी पंक्चर बनाने का काम करता है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: कौन है पंचम यादव जिसे पकड़ने गई पुलिस को लोगो ने पीटा, कांग्रेस बोली, पुलिस को स्पेशल पुलिस की जरूरत
ADVERTISEMENT


