कौन है पंचम यादव जिसे पकड़ने गई पुलिस को लोगो ने पीटा, कांग्रेस बोली, पुलिस को स्पेशल पुलिस की जरूरत

मध्य प्रदेश में पन्ना और कटनी में पुलिस पर हुए हमलों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दोनों घटनाओं में पुलिसकर्मी घायल हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
google news

मध्य प्रदेश में गुरुवार को दो ऐसे मामले सामने आए, जिनसे राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. एक तरफ पन्ना में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, वहीं कटनी में कुछ लोगों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. इन दोनों घटनाओं के बाद कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो पुलिस की सुरक्षा के लिए भी “स्पेशल पुलिस” तैनात करनी पड़ेगी.