Sonila Sharma Death Case: आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग का दावा... आखिर 9 सितंबर को होटल के रूम नंबर 101 में क्या हुआ? अब पति ने लगाए ये गंभीर आरोप

गौरव जगताप

• 11:08 AM • 18 Sep 2026

Sonila Sharma Indore Death Case: इंदौर के तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स में ब्यूटीशियन सोनीला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. पति के आरोपों के बाद पुलिस ने पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि दीपक अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था.

सोनीला शर्मा केस: आरोपी कारोबारी दीपक खंडेलवाल गिरफ्तार.
सोनीला शर्मा केस: आरोपी कारोबारी दीपक खंडेलवाल गिरफ्तार.
Google CTA

Indore Beautician Sonila Sharma Death Case: इंदौर के तिलक नगर स्थित 'होटल एलेक्स' के कमरे में 9 सितंबर की रात एक ब्यूटीशियन की हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मृतका सोनीला शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने अब पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच अब सोनीला शर्मा की पोस्टमार्टम रिपार्ट भी सामने आई है. इसमें उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है. इस बीच अब मृतका के पति संजय ने आरोप लगाया था कि आरोपी व्यापारी उसकी पत्नी को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था.

Read more!

आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर होटल बुलाने का आरोप

मृतका के पति संजय के अनुसार, सोनीला उससे अलग रहकर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. इसी दौरान उसकी पहचान कारोबारी दीपक खंडेलवाल से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. जब इस रिश्ते की भनक दीपक की पत्नी रानू को लगी, तो उसने सोनीला के घर जाकर विवाद किया. इसके बाद सोनीला ने दीपक से दूरी बना ली थी. लेकिन आरोप है कि दीपक लगातार सोनीला पर मिलने का दबाव बना रहा था और उसके कथित आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित कर रहा था.

यह पढ़ें: इंदौर में होटल के रूम नंबर 101 में 40 मिनट तक क्या हुआ? सोनीला शर्मा की मौत के बाद कथित प्रेमी दीपक ने पुलिस को बताई ये कहानी

9 सितंबर की रात: 15 मिनट बाद ही बिगड़ गई तबीयत

घटना वाले दिन यानी 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे सोनीला होटल एलेक्स पहुंची. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, करीब 3 बजे कारोबारी दीपक खंडेलवाल भी होटल के कमरे में दाखिल हुआ. कमरे में दोनों के बीच बियर पीने और दीपक की पत्नी को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है.

होटल में पहुंचने के महज 10 से 15 मिनट बाद ही दीपक कमरे से बाहर आया और बताया कि महिला की तबीयत खराब हो गई है. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में मोबाइल चैट और कॉल डिटेल्स खोलेंगी राज

तिलक नगर थाना पुलिस ने पति, पिता और अन्य रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर आरोपी दीपक खंडेलवाल के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने  की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब मृतका और आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है. होटल पहुंचने से पहले की चैट, कॉल डिटेल्स और कमरे के अंदर की आखिरी गतिविधियों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है.

इनपुट: धर्मेंद्र कुमार शर्मा

यह भी पढ़ें: इंदौर: लिव-इन पार्टनर की शिकायत करने थाने जा रही थी युवती, रास्ते में बॉयफ्रेंड ने रोककर किया हमला, 3 साल के रिश्ते में आखिर क्या हुआ?