Sonila Sharma Death Case: इंदौर में होटल के रूम नंबर 101 में 40 मिनट तक क्या हुआ? सोनीला शर्मा की मौत के बाद कथित प्रेमी दीपक ने पुलिस को बताई ये कहानी

Sonila Sharma Indore Death Case: इंदौर के तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स के कमरा नंबर 101 में सोनीला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस हिरासत में मौजूद पाइप कारोबारी प्रेमी दीपक खंडेलवाल ने पूछताछ में कई राज उगले हैं. सीसीटीवी और व्हाट्सएप चैट के आधार पर जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

महिला ने वीडियो कॉल पर दबाव बनाकर बुलाया था होटल
महिला ने वीडियो कॉल पर दबाव बनाकर बुलाया था होटल
Google CTA

Sonila Sharma Death Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल एलेक्स के कमरा नंबर 101 में हुई सोनीला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनीला के प्रेमी और पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूछताछ में दीपक ने घटना से जुड़े कई चौंकाने वाले जानकारियां दी हैं.