Sonila Sharma Death Case: इंदौर में होटल के रूम नंबर 101 में 40 मिनट तक क्या हुआ? सोनीला शर्मा की मौत के बाद कथित प्रेमी दीपक ने पुलिस को बताई ये कहानी

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

15 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 15 2026 4:15 PM)

Sonila Sharma Indore Death Case: इंदौर के तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स के कमरा नंबर 101 में सोनीला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस हिरासत में मौजूद पाइप कारोबारी प्रेमी दीपक खंडेलवाल ने पूछताछ में कई राज उगले हैं. सीसीटीवी और व्हाट्सएप चैट के आधार पर जांच जारी है.

महिला ने वीडियो कॉल पर दबाव बनाकर बुलाया था होटल
महिला ने वीडियो कॉल पर दबाव बनाकर बुलाया था होटल
Google CTA

Sonila Sharma Death Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल एलेक्स के कमरा नंबर 101 में हुई सोनीला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनीला के प्रेमी और पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूछताछ में दीपक ने घटना से जुड़े कई चौंकाने वाले जानकारियां दी हैं.

Read more!

परिवार को लगी भनक तो प्रेमी ने बनाई दूरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनीला शर्मा और पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध थे. हालांकि, हाल ही में दीपक के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में भनक लग गई थी. पारिवारिक दबाव और सामाजिक प्रतिष्ठा की वजह से दीपक ने सोनीला से दूरी बनानी शुरू कर दी थी.

कॉल रिकॉर्ड्स और मैसेज जांच में पता चला है कि दूरी बनाने के बाद सोनीला लगातार दीपक पर मिलने का दबाव बना रही थी. उसने दीपक को वीडियो कॉल कर मिलने न आने पर गलत कदम उठाने तक की बात कही थी. इसके बाद सोनीला ने खुद होटल एलेक्स में रूम नंबर 101 बुक किया और वहां पहुंची.

होटल के 40 मिनट की कहानी और सीसीटीवी फुटेज

दीपक ने पुलिस को बताया कि जब वह होटल के कमरे पर पहुंचा, तो सोनीला पहले से वहां मौजूद थी और बियर लेकर आई थी. शुरुआती बहस के बाद जब दीपक वॉशरूम से बाहर आया, तो उसने देखा कि सोनीला दो बेड के बीच घुटनों के बल पड़ी हुई थी. दीपक का कहना है कि उसे शुरुआती पलों में लगा कि सोनीला महज डराने के लिए नाटक कर रही है, लेकिन जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो वह घबराकर चिल्लाने लगा.

होटल के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दीपक के कमरे में जाने के लगभग 40 मिनट बाद सोनीला को गंभीर हालत में दो युवक कार में रखकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह पढ़ें: इंदौर: एक साथ होटल में पहुंचे दीपक और सोनीला, फिर 40 मिनट बाद बाहर आई महिला की लाश, आखिर कमरे नंबर 101 में क्या हुआ?

कहासुनी के बाद हिरासत में आरोपी

घटना के बाद दीपक ने ही सोनीला के परिजनों को अस्पताल बुलाने की सूचना दी थी. अस्पताल पहुंचे परिजनों के साथ दीपक की कहासुनी हुई, जिसके बाद वह वहां से चला गया था. तिलक नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात दीपक खंडेलवाल को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीपक के बयानों, होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्ड्स का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.

यह भी पढ़ें: इंदौर: लिव-इन पार्टनर की शिकायत करने थाने जा रही थी युवती, रास्ते में बॉयफ्रेंड ने रोककर किया हमला, 3 साल के रिश्ते में आखिर क्या हुआ?