इंदौर: पत्नी पर 5 शादियां छिपाकर छठी शादी करने का आरोप, शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा पति... जानें कैसे खुला पूरा राज?

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

13 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 13 2026 12:38 PM)

Indore Matrimonial Fraud News: इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पीड़ित पति लोकेश तंवर ने अपनी पत्नी पर 5 शादियां छुपाकर छठी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है. पति का दावा है कि विरोध करने पर पत्नी ने उसे जेल भिजवा दिया और घर का सामान लेकर फरार हो गई.

इंदौर में पत्नी की 5 शादियां उजागर होने पर हड़कंप.
इंदौर में पत्नी की 5 शादियां उजागर होने पर हड़कंप.
Google CTA

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे एक पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर 5 शादियां छुपाकर उसके साथ छठी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगाया है. फरियादी पति की आपबीती सुनकर जनसुनवाई में मौजूद पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए.

Read more!

जानें कैसे खुला पिछली शादियों का राज

फरियादी लोकेश तंवर के मुताबिक, उसने करीब एक साल पहले मोनिका नाम की महिला से कोर्ट मैरिज की थी. शादी कराने में उसके दोस्त (जो मोनिका का भाई है) ने मुख्य भूमिका निभाई थी. शादी के कुछ महीनों बाद लोकेश को सोशल मीडिया पर मौजूद फोटो और वीडियो के जरिए पत्नी की पिछली जिंदगी के बारे में जानकारी मिली. लोकेश का दावा है कि उसकी पत्नी देवास, महू और इंदौर के अलग-अलग इलाकों में पहले ही 5 शादियां कर चुकी है और वह उसका छठा शिकार बना है.

विरोध करने पर दर्ज कराई FIR

लोकेश का आरोप है कि जब उसने पत्नी से इन शादियों के बारे में सवाल-जवाब किया, तो घर में विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने उस पर पुलिस केस करवा दिया, जिसके चलते उसे धारा 151 के तहत जेल जाना पड़ा. लोकेश का दावा है कि जब वह जेल में था, तब उसकी पत्नी, साला शुभम, सास गायत्री और अन्य परिजनों ने उसके घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और मां-बच्ची के साथ मारपीट की. आरोपी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के गहने, नकदी और कीमती सामान समेटकर फरार हो गई.

यह पढ़ें: इंदौर: एक साथ होटल में पहुंचे दीपक और सोनीला, फिर 40 मिनट बाद बाहर आई महिला की लाश, आखिर कमरे नंबर 101 में क्या हुआ?

पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

जेल से छूटने के बाद पीड़ित पति ने जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है और ले जाए गए सामान की वापसी व पत्नी पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है. उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई में आए आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दोनों पक्षों और मीडिएशन सेंटर के माध्यम से तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: इंदौर: लिव-इन पार्टनर की शिकायत करने थाने जा रही थी युवती, रास्ते में बॉयफ्रेंड ने रोककर किया हमला, 3 साल के रिश्ते में आखिर क्या हुआ?