इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड में सामने आए मृतक लड़की के पिता, बताया कौन है आरोपी पीयूष के पीछे का असली मास्टरमाइंड

Indore Murder Case: इंदौर के द्वारकापुरी में हुई एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या ने पूरे देश को हिला दिया है. अब इस मामले में मृतिका और आरोपी के पिता आमने-सामने आ गए हैं. जहां छात्रा के पिता ने आरोपी पीयूष के पिता पर साजिश का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं आरोपी के पिता ने बेटे से रिश्ता तोड़ते हुए फांसी की मांग की है.

Indore Murder Case
Indore Murder Case

न्यूज तक डेस्क

follow google news

 

Read more!

Indore MBA Student Murder Case: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक होनहार एमबीए छात्रा की हत्या के मामले ने अब एक नया और बेहद संवेदनशील मोड़ ले लिया है. इस दुखद घटना के बाद जहां एक परिवार ने अपनी लाडली को खो दिया है, वहीं दूसरा परिवार अपने बेटे के गुनाहों के बोझ तले दबा हुआ है. लेकिन अब इस मामले में 'इंसाफ' की मांग के साथ-साथ 'साजिश' के आरोप भी लगने शुरू हो गए हैं.

मृतिका के पिता ने बताया कौन है मास्टरमाइंड?

अपनी बेटी को खोने के गम में डूबे पिता ने कैमरे के सामने आकर आरोपी पीयूष के पिता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतिका के पिता का दावा है कि पीयूष अकेला इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता था. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन यानी 10 तारीख को पीयूष के पिता इंदौर में ही मौजूद थे. पिता ने सवाल उठाया कि अगर पीयूष को सरेंडर करना होता तो वो तुरंत कर देता. उन्होंने दावा किया कि उसे बैकग्राउंड से पूरा सपोर्ट मिला, जिसके कारण वो मुंबई तक भागने में सफल रहा. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पीयूष के परिजनों की कॉल डिटेल (CDR) की बारीकी से जांच की जाए, क्योंकि उनके अनुसार यह एक "सोची-समझी स्कीम" का हिस्सा है.

आरोपी पीयूष के पिता ने ये कहा

वहीं दूसरी ओर, आरोपी पीयूष के पिता भी मीडिया के सामने आए. उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी तब मिली जब कॉलेज से फोन आया कि पीयूष दो दिन से गायब है. उन्होंने छात्रा के पिता के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे खुद चाहते हैं कि उनके बेटे को कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने कहा, "मैंने उसे पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन उसने जो किया उसके बाद मैं समाज से माफी मांगता हूं. अगर मेरा कोई कसूर है तो मुझे भी सजा दें, लेकिन पीयूष को न्यायालय सख्त से सख्त दंड दे."

यह पढ़ें: Indore Murder Case: बेटी के साथ हुई दरिंदगी से सदमें में हैं पिता, बोले- 'सब फिक्स था, लड़के का बाप भी मर्डर वाले दिन शहर में था'

 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाली एमबीए छात्रा की हत्या उसके ही प्रेमी पीयूष ने कर दी थी. आरोपी ने न केवल हत्या की, बल्कि वारदात के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पीयूष सेंट्रल जेल में बंद है, लेकिन दोनों परिवारों के बीच चल रहे इस आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है. क्या वाकई इस हत्या के पीछे कोई गहरी साजिश थी या यह एक सिरफिरे आशिक का जुनून? इसका फैसला अब पुलिस की जांच और अदालत के सबूतों पर टिका है.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के शव पर बैठकर पीता रहा शराब, साइको नहीं शातिर हत्यारा है... MBA छात्रा मर्डर मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

    follow google news