झांसी: लव मैरिज के 1.5 साल बाद शिवानी का बिस्तर पर मिला शव, आखिर रात 2 बजे पति-पत्नी के बीच क्या हुआ? उठे कई सवाल

अजय झा

• 03:17 PM • 02 Sep 2026

Shivani Murder Case Jhansi: मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 27 वर्षीय सुधा उर्फ शिवानी वंशकार की झांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लव मैरिज करने वाला पति यश ठाकुर कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर बैग लेकर फरार हो गया. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी पति की तलाश कर रही है.

लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खौफनाक अंत
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खौफनाक अंत
Google CTA

Shivani Vanshkar Murder Jhansi: मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 27 वर्षीय सुधा उर्फ शिवानी वंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद परिजनों की रजामंदी से लव मैरिज करने वाली शिवानी का शव झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित किराए के कमरे में बिस्तर पर बेसुध पड़ा मिला. घटना के बाद से उसका पति यश ठाकुर कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर फरार है.

Read more!

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

दतिया के रहने वाले फल विक्रेता की 27 साल की बेटी शिवानी की सोशल मीडिया पर यश ठाकुर से पहचान हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने परिवार की सहमति से विवाह कर लिया. हालांकि, विवाह के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. परिजनों का आरोप है कि यश अक्सर शिवानी के साथ मारपीट और बदसलूकी करता था. तंग आकर शिवानी झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में किराए का कमरा लेकर अपनी बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रहने लगी थी.

सरक्षाबंधन के बाद ग्वालियर से लौटी थी शिवानी

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन से पहले शिवानी अपने पति यश के साथ दो दिन ग्वालियर में बिताकर झांसी लौटी थी. रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ. इस दौरान शिवानी के मामा संतोष ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. बाद में भाई अनिकेत मामा के घर चला गया और बहन मुस्कान दूसरे कमरे में सो गई.

'रात में बैग मांगा, बाहर से कुंडी लगाई और गायब हो गया'

शिवानी की बहन मुस्कान ने बताया कि रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच जीजा यश ठाकुर ने आवाज देकर अपना बैग मांगा. बैग लेने के बाद वह कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके चला गया. सुबह 5 बजे जब मुस्कान की नींद खुली और वह वाशरूम जाने लगी तो दरवाजा बाहर से बंद था. उसने बहन और जीजा को कई बार आवाज दी व फोन किया, लेकिन दोनों के फोन बंद आ रहे थे.

यह पढ़े : 'मैं अनपढ़ नहीं, सब इंस्पेक्टर हूं...', आपत्तिजनक रील और चैट के आरोपों पर पहली सामने आई अनु कॉलिस, रो-रोकर बयां किया दर्द

सुबह 9 बजे भाई ने खोला दरवाजा, बिस्तर पर मिली लाश

सुबह करीब 9 बजे भाई अनिकेत जब कमरे पर पहुंचा और बाहर से लगी कुंडी खोली, तो अंदर का मंजर देखकर सब दंग रह गए. शिवानी बिस्तर पर शांत पड़ी थी, उसके हाथ अकड़े हुए थे, मुंह से खून निकला था और गले पर चोट का निशान मौजूद था. आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि गले पर चोट का निशान मिला है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल, फरार पति यश ठाकुर की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ बिस्तर पर थी पत्नी तभी पहुंच गया पति, अपने ही घर में रंगे हाथों पकड़ा, चाय-खाने में नींद की गोली देकर करती थी ये खेल