Katni Murder Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक 23 साल के नौजवान प्रदीप साहू घंटों तक फोन पर एक युवती से मीठी मीठी बातें करता था. उसे क्या पता था कि जिससे वो बात कर रहा है वो वही उसकी मौत का कारण बनेगी. दरअसल, युवती ने को प्रदीप को शारीरिक संबंध बनाने का झांसा दिया और उसे हनीट्रैप में फंसा लिया. इसके बाद युवक के साथ युवती और उसके परिवार ने जो किया ये जानकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जब पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की तो उनके सामने एक ऐसी खौफनाक कहानी आई जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.
ADVERTISEMENT
होटल के कमरे में बुलाई गई मौत
यह पूरी कहानी 17 अप्रैल की रात शुरू होती है. कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में काली मंदिर के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में मिला. डायल 112 की टीम उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गई, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान पहाड़िया निवासी प्रदीप साहू के रूप में हुई. पुलिस के लिए यह एक अनसुलझी गुत्थी थी कि आखिर प्रदीप उस रात प्रेमनगर क्यों आया था और उसकी जान का दुश्मन कौन बना.
प्यार का नाटक और फिर किया ये सब
पुलिस ने जब प्रदीप की कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सच सामने आने लगा. जांच में पता चला कि शिवानी जैसवाल नाम की महिला ने प्रदीप को अपनी मीठी बातों में फंसाया था. उसने प्रदीप को होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया. प्रदीप जैसे ही वहां पहुंचा, वहां पहले से ही शिवानी का पति विपिन दुबे और उसका भाई मनीष जैसवाल छिपे हुए थे. कमरा बंद होते ही आरोपियों ने प्रदीप को डराना शुरू कर दिया और उससे बड़ी रकम की मांग की.
विरोध करने पर कर दी हत्या
प्रदीप ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. विपिन दुबे ने चाकू से प्रदीप पर हमला किया और मनीष ने डंडों से उसे बुरी तरह पीटा. उसे तब तक मारा गया जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. इसके बाद आरोपी उसे काली मंदिर के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर घेराबंदी कर शिवानी, उसके पति और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से कत्ल में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद हो गया है.
ADVERTISEMENT


