MP rain alert: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न...19 मार्च को IMD ने जारी किया बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Madhya Pradesh weather today: मध्य प्रदेश में मौसम अचानक करवट ले रहा है. मौसम के अनुसार 19 मार्च को कई जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है, जिससे लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Madhya Pradesh weather today
Madhya Pradesh weather today

संदीप कुमार

follow google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है, जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों का डेरा डला हुआ है, जो आज यानी 19 मार्च को हल्की बारिश और आंधी-तूफान में बदल सकता है. इस बीच माैसम विभाग ने आज के लिए अपडेट जारी किया है. इसके तहत अब प्रदेश में गरज-चमक और बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है. वहीं इससे आने वाले दिनाें में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने की आशंका है.

Read more!

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आज यानी 19 मार्च को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इनमें राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. वहीं राजगढ़ से लेकर निवाड़ी तक के जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है. उधर बाकी के जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की उम्मीद है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम?

वहीं अगर आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक बिजली गिरने और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है. 20 और 21 मार्च को भी कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है. विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है कि वे अपनी पकी हुई फसलों जैसे गेहूं, सरसों और दलहन की जल्द कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें. साथ ही आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे गरज-चमक के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.

यह भी पढ़ें: 'अरे कितनी चमचागिरी भाई...!' संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

    follow google news