सेना PM मोदी के चरणों में...डिप्टी CM के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग, जानिए सेना पर ऐसा क्या कहा

न्यूज तक

16 May 2025 (अपडेटेड: May 16 2025 4:43 PM)

Jagdish Devda Statement: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सियासी संग्राम तेज हो गया है. मंत्री विजय शाह के बाद अब डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान ने बवाल मचा दिया है. इस पर कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत उनकी बर्खास्त करने की मांग की है.

NewsTak
Google CTA

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी के बाद अब प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda Statement) के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. देवड़ा ने एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है. उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने इसे सेना का अपमान करार देते हुए डिप्टी सीएम की बर्खास्तगी की मांग की है. वहीं, सपा नेता रामगोपाल यादव के जातिसूचक बयान ने विवाद को और भी गहरा कर दिया है.

Read more!

डिप्टी सीएम ने क्या कहा ?

दरअसल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों के खात्मे के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बात की. उन्होंने कहा, 

"जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम आतंकवादियों ने किया, जिन्हें आतंकवादियों ने पाला और जो आज भी पाल रहे हैं, उनको नेस्तनाबूत नहीं कर देंगे तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे. हम यशस्वी प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं और पूरा देश, उसकी सेना, उसके सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं. उनके जवाब की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है. उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया जाना चाहिए."

सुप्रिया श्रीनेत ने किया ट्वीट 

मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर पहले से ही हमलावर कांग्रेस, अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के इस बयान के बाद और भी तीखी हो गई है. इस मामले पर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “इस देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं” – मध्यप्रदेश BJP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का यह बयान सेना के शौर्य और पराक्रम का घोर अपमान है.

यहां देखें सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट:

रामगोपाल यादव के बयान से बढ़ा विवाद 

आपको बता दें कि गुरुवार को रामगोपाल यादव मुरादाबाद जिले के बिलारी विधानसभा में मुलायम सिंह यादव की याद में मूर्ति शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर कहा कि, 'विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है..., *** हैं. लेकिन भाजपा वालों ने उसे राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा.

वहीं मुसलमान होने के कारण भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को गाली दी. रामगोपाल यादव ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती पर भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में एयर ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव समाज से आते है. एक मुसलमान, दूसरा जाटव और तीसरा यादव है. इस तरह यह पूरा युद्ध PDA(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ने लड़ा है. (पूरी खबर यहां पढ़ें)  

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह बोले- जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन कटे-फिटे लोगों..., वीडियो हुआ वायरल