शादीशुदा पड़ोसन के सूखते अंडरगारमेंट चुरा ले जाता था ये शख्स... उज्जैन के आशिक की कहानी सुन पुलिस भी रह गए दंग

Ujjain News: उज्जैन में एकतरफा प्यार की सनक में एक युवक अपनी पड़ोसी महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करते हुए सीसीटीवी में पकड़ा गया. आरोपी ने महिला के नाम का टैटू अपनी छाती पर बनवा रखा था फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

सनकी आशिक
सनकी आशिक

रवीशपाल सिंह

follow google news

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप भी माथा पीट लेंगे. शहर के चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके में एक युवक की अजीबोगरीब और शर्मनाक करतूत ने पूरे मोहल्ले को हैरान कर दिया है. यह युवक रात के अंधेरे में चुपके से पड़ोस के घर जाता और रस्सी पर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी कर फरार हो जाता था.

Read more!

जब गायब होने लगे कपड़े

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित परिवार अपने घर के बाहर सूख रहे कपड़ों के बार-बार गायब होने से परेशान हो गया. शुरुआत में परिवार को लगा कि शायद हवा से कपड़े गिर रहे हैं या कोई जानवर ले जा रहा है, लेकिन जब सिर्फ महिला के अंडरगार्मेंट ही गायब होने लगे तो मामला संदिग्ध लगने लगा. सचाई जानने के लिए परिवार ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

CCTV में कैद हुई आधी रात की करतूत

कैमरे की फुटेज देखते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. वीडियो में साफ दिखा कि देर रात एक युवक दबे पांव घर के बाहर आता है. वह पहले इधर-उधर देखता है कि कहीं कोई जाग तो नहीं रहा फिर मौका पाते ही कपड़े सुखाने वाली रस्सी से अंडरगारमेंट्स उतारता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है.

एकतरफा प्यार का 'खतरनाक' जुनून

शिकायत मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान 25 साल के अंकित के रूप में की जो कि महिला का पड़ोसी ही निकला. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो अंकित ने जो बताया उसने पुलिस को भी चकित कर दियाय 

अंकित ने कुबूल किया कि वह पड़ोस में रहने वाली उस शादीशुदा महिला सेएकतरफा प्यार करता है. उसका पागलपन इस कदर था कि उसने अपनी छाती पर महिला के नाम का टैटू भी गुदवा रखा था. इसी सनक के चलते वह बार-बार ऐसी हरकतें कर रहा था.

पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह मामला सामने आने के बाद ढांचा भवन इलाके में लोग दंग हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि एकतरफा प्यार में इस तरह की हरकत न सिर्फ अजीब है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक है. 

पुलिस की सलाह

चिमनगंज थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचित करें ताकि समय रहते ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके.

ये भी पढ़ें: Monalisa Wedding: कौन हैं फरमान खान, जिनसे शादी कर वायरल गर्ल मोनालिसा ने सबको चौंकाया?

    follow google news