MP में प्रेमी जोड़े का जानलेवा स्टंट, चलती बाइक पर पेट्रोल टैंक पर बैठकर प्रेमिका ने डाली बाहें, वीडियो आया सामने

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के सागर जिले से प्रेमी जोड़े का खतरनाक स्टंट वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती बाइक पर युवती पेट्रोल टैंक पर बैठकर युवक से लिपटी नजर आ रही है. यह वीडियो सड़क सुरक्षा नियमों की खुली अवहेलना करता दिख रहा है. वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है. जानिए पूरी कहानी.

Sagar bike stunt video
सागर में बीच सड़क पर प्रेमी जोड़े का खतरनाक स्टंट

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि सड़क सुरक्षा के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर खतरनाक तरीके से रोमांस और स्टंट करता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है और इस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो सागर के जरुआखेड़ा-जालंधर रोड का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है. आमतौर पर प्रेमिका को पीछे की सीट पर बैठना चाहिए था, लेकिन यहां युवती बाइक के पेट्रोल टैंक पर युवक की ओर मुंह करके बैठी है और उससे लिपटी हुई है. इस अतरंगी और खतरनाक मुद्रा में यह जोड़ा सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा है. साथ में चल रहे अन्य वाहन चालकों ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

पुलिस ने शुरू की तलाश

वीडियो वायरल होने के बाद सागर पुलिस हरकत में आ गई है. नरियावली थाना प्रभारी कपिल लक्षकार के मुताबिक, पुलिस फिलहाल वीडियो को वेरीफाई कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह युवक-युवती कौन हैं. मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

जान को जोखिम में डालकर 'प्यार' का प्रदर्शन

यह स्टंट न केवल इस प्रेमी जोड़े के लिए जानलेवा साबित हो सकता था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर रहा था. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे 'साहसिक' मान रहे हैं, तो अधिकांश लोग इसे बेवकूफी और कानून का उल्लंघन बताकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

प्रशासन की नसीहत

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मशहूर होने या रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें. सड़क पर इस तरह के अतरंगी स्टंट करना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर भारी जुर्माना या जेल भी हो सकती है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: बैतूल गाय के साथ दरंदगी का वीडियो वायरल होने पर भड़की हिंसा, कई दुकानों में लगाई आग

    follow google news