MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च में ही 'मई' जैसी तपन, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

MP me garmi ka alert: मध्य प्रदेश में मार्च के पहले ही हफ्ते में सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने एमपी के कई जिलों में तपिश बढ़ा दी है, जिससे तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर जा चुका है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

MP Weather Update:
MP Weather Update:

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी ने वक्त से पहले ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में लू  जैसी स्थिति बन रही है.

Read more!

इन जिलों में गर्मी का सबसे ज्यादा असर

प्रदेश के रतलाम, धार, खजुराहो, गुना, सागर और दमोह जैसे जिलों में सुबह 10 बजे से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगी है. ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. वहीं भोपाल, जबलपुर और उज्जैन संभागों में भी तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा बना हुआ है.

इस वजह से रातें भी हुई गर्म

हैरानी की बात यह है कि केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातों के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री तक ऊपर चला गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हुआ है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और भी तीखे होंगे.

मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि साल 2026 में गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. जो गर्मी आमतौर पर अप्रैल या मई के महीने में महसूस की जाती थी, वह अब मार्च में ही शुरू हो गई है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. होली के बाद से तापमान में आया यह उछाल आने वाले दिनों में भीषण लू का संकेत दे रहा है.

यहां देखें खबर का वीडियो

यह भी पढ़ें: भोपाल के होटल में खूनी खेल! पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, मोबाइल में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

    follow google news