MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 40 के पार पहुंचा पारा, इन शहरों में होगी बारिश!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल के आखिर में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने पांडुरना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट समेत कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं ग्वालियर-चंबल, रीवा, सतना और आसपास के इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

MP Weather Update
MP Weather Update

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी सख्त होता जा रहा है. एक तरफ जहां सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. खास बात यह है कि इस बार गर्मी न सिर्फ दिन में, बल्कि रात के समय भी सताने वाली है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का पूरा मिजाज और किन शहरों में होगी बारिश.

Read more!

टॉप 100 गर्म शहरों में MP के कई नाम

मौसम की जानकारी देते हुए एमपी तक ने बताया कि दुनिया के टॉप 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में भारत के 95 शहर शामिल हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के भी कई जिले अपनी जगह बना रहे हैं. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि साल 2026 की गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने के आसार हैं.

इन जिलों में 'हीट वेव' का येलो अलर्ट

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है. इसमें मुख्य रूप से पांडुरना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं. इन इलाकों में हीट वेव का असर दिन के साथ-साथ रात में भी महसूस किया जा सकता है. शेष मध्य प्रदेश में भी तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है.

बारिश के साथ गिरेगी बिजली

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. ग्वालियर-चंबल संभाग सहित शिवपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और ग्वालियर में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हल्की बारिश से तापमान में बहुत गिरावट नहीं आएगी और गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी.

क्यों बढ़ रहा है तापमान?

राज्य के ऊपर फिलहाल दो अलग-अलग मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ और दूसरा मध्य प्रदेश के ऊपर बनती ट्रफ लाइन. इन दोनों सिस्टम्स की वजह से हीट ट्रैप की स्थिति बन रही है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है. बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है.

मई में आएगा नौतपा और बढ़ेगी तपन

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि असली चुनौती मई के महीने में आने वाली है. 1 मई से 30 मई के बीच मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा. विशेष रूप से नौतपा के दौरान प्रदेशवासियों को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के लिए तैयार रहना होगा. आने वाले तीन दिनों तक राज्य में लू और तपिश का सिलसिला जारी रहने वाला है.

यहां देखें वीडियो

'पॉकेट में प्याज रखो, कुछ नहीं होगा', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भीषण गर्मी से बचने का बताया देसी नुस्खा

    follow google news