धार वाली प्रियंका जब चिल्लाई तब कमरे में पहुंचे लोगों ने क्या देखा? सास ने अर्धनग्न वाली कहानी बताकर खोल दी पोल!

देवकृष्ण हत्याकांड: 'बहू सिर्फ अंडरगारमेंट्स में थी और इज्जत लुट जाने का नाटक कर रही थी'... सास ने बयां किया प्रियंका की साजिश का काला सच. मोबाइल फोन और वीडियो ने खोली बेवफाई की पोल? पढ़ें मध्य प्रदेश की एक और सोनम रघुवंशी जैसी कहानी.

NewsTak
सास ने खोली बहू की पोल?

प्राची अवस्थी

follow google news

एक तरफ पति की लाश पड़ी थी, तो दूसरी तरफ पत्नी अंडरगारमेंट में ऊपर से कुछ ओढ़े बैठी सुबक रही थी. फिर चीख रही थी. बहू की चीख-पुकार सुनकर सास पहुंची. सास को बहू ने जो बताया वो अभी तक सामने नहीं आया था. अब सास ने बहू की वो कहानी बता दी है जब वो सुपारी किलर से पति देवकृष्ण कराने के बाद ड्रामा कर रही थी. इस पूरे हत्याकांड से परदा उठने के बाद न केवल बहू प्रियंका पुरोहित के मासूम चेहर के पीछे खौफनाक सच्चाई बेनकाब हो गई है बल्कि उसके ड्रामे की अलग-अलग कहानियां भी सामने आ रही हैं. हालांकि प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को रिमांड पर जेल भेजा गया है. यहां पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. देवकृष्ण की हत्या से जुड़ी कई अनकही कहानियों का जल्द ही पटाक्षेप होने की संभावना है. 

Read more!

अंडरगारमेंट्स में मिली बहू,'सब नाटक था'- सास  

मध्य प्रदेश के धार में हुए देवकृष्ण हत्याकांड को लेकर आए दिन खुलासे हो रहे हैं. अब मृतक देवकृष्ण की मां सुनीता पुरोहित कई ने रोते हुए उस रात का मंजर बयां किया. उन्होंने बताया कि जब शोर सुनकर वह पहुंचीं, तो उनकी बहू प्रियंका अजीब स्थिति में थी. उसने केवल अंडरगारमेंट्स और ऊपर से एक मैक्सी जैसी चीज डाल रखी थी. प्रियंका ने चीख-चीख कर दावा किया कि बदमाशों ने उसकी इज्जत लूट ली है. 

पति का मर्डर कराने वाली प्रियंका के बेडरुम का एक और वीडियो आया सामने, जिसमें देवकृष्ण को दांत से काटा...सास पर चिल्लाई!

सास का आरोप है कि प्रियंका के चेहरे पर कोई शिकन या दुख नहीं था, बल्कि वह पूरी तरह से 'नाटक' कर रही थी. लूट की कहानी भी झूठी निकली, क्योंकि प्रियंका के जेवरात और नकदी पुलिस ने उसके पास से ही बरामद कर लिए, जबकि पीड़ित परिवार के गहने अब भी गायब हैं. 

वीडियो से खुला राज: जब पति को दांत से काट लिया 

इस मामले में एक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी. जैसे ही देवकृष्ण कमरे में आया और उसने फोन छीनकर सवाल किया, प्रियंका बेकाबू हो गई और उसने अपने ही पति को दांत से बुरी तरह काट लिया. वीडियो में देवकृष्ण अपने जख्म पर दवा लगाता नजर आ रहा है, जो घर के बिगड़े हालातों की गवाही दे रहा है. 

ग्वालियर की रूबी तो धार की प्रियंका से भी निकली बड़ी ड्रामेंबाज, पर्स गिराकर पति को गोलियों से भुनवा दिया, फिर...

मोबाइल फोन में दफन थे राज 

परिजनों के अनुसार, देवकृष्ण का मोबाइल फोन इस केस की सबसे अहम कड़ी था, जिसे प्रियंका ने ठिकाने लगा दिया है. माना जा रहा है कि उस फोन में प्रियंका और उसके प्रेमी के बीच की साजिश के तमाम सबूत थे. देवकृष्ण बदनामी के डर से इन बातों को दुनिया से छुपाता रहा, लेकिन अंत में उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. 

पुलिस की कार्रवाई और सुपारी किलर की तलाश 

पुलिस ने जांच में पाया कि लूट और हमले का पूरा सीन बनावटी था. साक्ष्यों और प्रियंका के बयानों में भारी अंतर मिलने के बाद पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने प्रियंका की रिमांड बढ़ा दी है. फिलहाल, हत्या को अंजाम देने वाला सुपारी किलर अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें:  

सुपारी किलर से पति की हत्या कराने वाली प्रियंका का बेडरुम में मिसविहैव वाला वीडियो आया सामने, घटना वाली रात की एक और कहानी पता चली

 


 

    follow google news