एयरफोर्स अफसर की पत्नी के साथ खौफनाक कांड, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, जबरन निकाह और धर्मांतरण का दबाव, Video वायरल

आकांक्षा ठाकुर

• 08:36 PM • 16 Jun 2026

नागपुर में एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला. पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, छिंदवाड़ा के मौलाना की तलाश जारी.

NewsTak
महिला के धर्म परिवर्तन का वीडियो वायरल.
Google CTA

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भारतीय वायुसेना (Airforce) के एक अधिकारी की पत्नी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने, जबरन निकाहनामा तैयार कराने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है. इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रोते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है और एक युवक उसका हाथ पकड़कर कुछ धार्मिक बातें करता दिख रहा है. 

Read more!

पीड़िता की शिकायत पर नागपुर की सोनेगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले का मास्टरमाइंड माना जा रहा एक मौलाना फिलहाल फरार है, जिसके तार मध्य प्रदेश से जुड़े होने की आशंका है.

प्लॉट खरीदने के बहाने बिछाया जाल 

पीड़ित महिला खुद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, फरवरी 2025 में महिला के एक पुराने सहपाठी (क्लासमेट) अयाज ताज मदारे ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था. आरोप है कि अयाज उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया. इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और वसूली 

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अयाज ने महिला की कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए. इसके बाद वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसके एयरफोर्स अफसर पति को भेजने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण किया और धमकी देकर उससे करीब 1,39,000 रुपए भी वसूल लिए.

जबरन निकाहनामा और तंत्र-मंत्र का खौफ 

पीड़िता का आरोप है कि मई 2025 में उसे नागपुर के पास कमलेश्वर इलाके में एक सुनसान जगह पर ले जाया गया. वहां उसकी मुलाकात आमीन शेख और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आए एक मौलाना से कराई गई. इन लोगों ने मिलकर महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और डराने-धमकाने के लिए तंत्र-मंत्र जैसी संदिग्ध गतिविधियां कीं. इस दौरान जबरदस्ती एक निकाहनामा भी तैयार कराया गया.

पति के लौटते ही खुला राज, दो आरोपी गिरफ्तार 

महिला इस पूरे गिरोह से बेहद डरी हुई थी और बदनामी के डर से लंबे समय तक चुप रही, लेकिन हाल ही में जब उसका पति एयरफोर्स की ड्यूटी पूरी कर घर लौटा, तो पीड़िता ने रोते हुए उसे अपनी पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद दोनों पति-पत्नी तुरंत सोनेगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामला दर्ज कराया.

नागपुर के सोनेगांव पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. 

तीसरे आरोपी (छिंदवाड़ा के मौलाना) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश भेजी गई है. पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह के जाल में कुछ और महिलाएं भी फंसी हो सकती हैं, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है.

होटल के कमरा नंबर 206 में रेंजर साहब गर्लफ्रेंड के साथ....तभी कॉन्स्टेबल पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा