Sonila Sharma Death Case: पति से अलग होकर ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी सोनिला शर्मा, जानिए कैसे हुई दीपक खंडेलवाल से मुलाकात

Sonila Sharma Death Case: इंदौर के होटल में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की मौत मामले में नया मोड़ आया है. पति से अलग रहने के दौरान सुनीला की पहचान पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल से हुई थी. ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

पति से दूरी और ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर रही थी सुनीला और
पति से दूरी और ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर रही थी सुनीला और
Google CTA

Indore hotel Sunila Sharma case: इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में हुई ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं. सुनीला के पति संजय के बयानों से इस पूरे घटनाक्रम के शुरुआती दिनों की जानकारी मिली है. संजय के मुताबिक, सुनीला कुछ समय पहले उनसे अलग रहने लगी थी. अपने पैरों पर खड़े होने के लिए उसने एक ब्यूटी पार्लर में काम करना शुरू किया था.

Read more!

ब्यूटी पार्लर में काम के दौरान दीपक से हुई पहचान

पति से अलग रहने और ब्यूटी पार्लर में काम करने के इसी दौर में सुनीला की पहचान पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल से हुई थी. शुरुआत में सामान्य बातचीत से शुरू हुआ यह सिलसिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा. समय बीतने के साथ दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए.

रिश्ते की भनक लगते ही घर पहुंचा विवाद

सुनीला और दीपक के बीच बढ़ती नजदीकियों की भनक जब दीपक की पत्नी रानू को लगी, तो मामले ने तूल पकड़ लिया. आरोप है कि रानू ने सुनीला से संपर्क साधने की कोशिश की. बात यहीं खत्म नहीं हुई, रानू सीधे सुनीला के घर तक पहुंच गई और वहां जाकर काफी विवाद किया. इस भारी बवाल के बाद सुनीला ने एक बड़ा फैसला लिया.

दूरी बनाने का फैसला और बढ़ता दबाव

पत्नी के विवाद और सामाजिक दबाव को देखते हुए सुनीला ने दीपक खंडेलवाल से दूरी बनाने का मन बना लिया. उसने आगे दीपक से न मिलने और रिश्ता खत्म करने का फैसला किया. हालांकि, पति संजय का आरोप है कि सुनीला के पीछे हटने के बावजूद दीपक उसका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था. वह लगातार सुनीला पर मिलने का दबाव बनाता रहा, जिससे सुनीला मानसिक तनाव में रहने लगी.

आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग का दावा... आखिर 9 सितंबर को होटल के रूम नंबर 101 में क्या हुआ? अब पति ने लगाए ये गंभीर आरोप

9 सितंबर की रात और होटल एलेक्स का कमर

तनाव और दबाव के बीच ही 9 सितंबर का दिन आया. जांच के अनुसार, सुनीला और दीपक की मुलाकात तय हुई और दोनों इंदौर के होटल एलेक्स पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज में सुनीला दोपहर करीब 2 बजे और दीपक 3 बजे होटल पहुंचता दिखाई दिया. कमरे में दोनों के बीच बीयर पीने और दीपक की पत्नी रानू को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है.

अस्पताल में मौत और पुलिस की कार्रवाई

होटल पहुंचने के कुछ ही देर बाद दीपक ने दावा किया कि सुनीला की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है. पुलिस ने शुरुआती जांच को संदिग्ध मानते हुए मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए.

ब्लैकमेलिंग के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

पति संजय और परिजनों ने आरोप लगाया है कि दीपक के पास सुनीला के कुछ कथित आपत्तिजनक वीडियो और फोटो थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था. परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर तिलक नगर थाना पुलिस ने आरोपी दीपक खंडेलवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मोबाइल चैट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें: इंदौर में होटल के रूम नंबर 101 में 40 मिनट तक क्या हुआ? सोनीला शर्मा की मौत के बाद कथित प्रेमी दीपक ने पुलिस को बताई ये कहानी