MP news: RGPV की कैंटीन में गजब कांड ! छात्रों ने दिखाया खाने में दिखाया छिपकली तो स्टाफ बोला- शिमला मिर्च है, वायरल हुआ वीडियो

भोपाल के आरजीपीवी (RGPV) विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैंटीन स्टाफ इसे शिमला मिर्च बताकर खाता नजर आ रहा है। जानें पूरी घटना और विश्वविद्यालय की कार्रवाई.

NewsTak
कैंटीन के खाने में छिपकली पर बवाल...फोटो: AI इमेज के साथ इनसेट में कथित छिपकली की तस्वीर.

रवीशपाल सिंह

follow google news

खाना खा रहे और और  अचानक उसमें पकी हुई छिपकली निकल जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है... घिनौनापन के साथ घबराहट होगी. कुछ ऐसा ही नजारा भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में देखने को मिला है. छात्रों का दावा है कि यहां कैंटीन के खाने में सब्जी में छिपकली निकल गई. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. 

Read more!

भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर विवादों में है. छात्रों ने विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है जिसके बाद प्रबंधन ने जांच के लिए कमिटी गठित कर दी है. घटना 18 मार्च की बतायी जा रही है. 

कैंटीन स्टाफ ने खाकर कहा- ये शिमला मिर्च है

हैरानी की बात यह है कि छात्र ने कैंटीन स्टाफ को खाने में छिपकली दिखायी तो वो वो उसे खाकर शिमला मिर्च बता रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला? 

छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थित कैंटीन में खाना खा रहे थे. खाने के दौरान छात्रों ने सब्ज़ी में एक मरी हुई छिपकली देखी और तुरंत वहां मौजूद कैंटीन स्टाफ से इसकी शिकायत की. छात्रों की शिकायत पर कैंटीन कर्मचारी ने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाया और यह कहते हुए कि वह शिमला मिर्च है, उसे मुंह में डालकर खा लिया. 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरजीपीवी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हालांकि कैंटीन संचालक का कहना है कि वो छिपकली नहीं शिमला मिर्च थी जिसे कैंटीन कर्मचारी ने खाकर भी बताया था. फिर भी संस्थान की तरफ से पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शहडोल में मां की बेहरमी से हत्या कर बेटा गर्लफ्रेंड को सुनाने लगा कत्ल की कहानी, ऑडियो वायरल
 

    follow google news