Nidhi Death Case: निधि तिवारी मुस्कुराती हुई गई थी ऊपर फिर अचानक बंद कमरे में मिली की लाश, आखिरी रात का सच क्या?

गौरव जगताप

• 03:50 PM • 29 Sep 2026

Singrauli Nidhi Death Case: सिंगौली में 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इंस्टाग्राम क्रिएटर निधि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना से ठीक पहले उसके इंजीनियर बॉयफ्रेंड सोनू का फोन आया था. क्या सोनू को पहले से इस खौफनाक कदम की भनक थी? घटना के बाद से गायब सोनू की तलाश में पुलिस जुटी है.

इंस्टाग्राम स्टार निधि की मौत का खौफनाक सच
इंस्टाग्राम स्टार निधि की मौत का खौफनाक सच
Google CTA

Singrauli Nidhi Death Case: सोशल मीडिया की दुनिया में चमकने वाला एक नाम अचानक हमेशा के लिए खामोश हो गया. सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली निधि, जिसके इंस्टाग्राम पर 7 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स थे, उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई. निधि अक्सर अपने कंटेंट से लोगों को जोड़कर रखती थी, लेकिन शनिवार की रात उसकी जिंदगी की आखिरी रात साबित हुई. इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है और अब कई ऐसे सवाल खड़े हो गए हैं जिनका जवाब पाना बाकी है.

Read more!

रात 8:20 बजे आया वो फोन जिसने घर में मचा दिया हड़कंप

शनिवार रात करीब 8:20 बजे निधि की मां हेमलता तिवारी के मोबाइल पर एक फोन कॉल आता है. यह फोन सोनू सिंह नाम के युवक का था. सोनू ने फोन पर घबराते हुए मां से कहा कि निधि ऊपर वाले कमरे में कुछ गलत कदम उठाने जा रही है, आप तुरंत उसके पास पहुंचिए. फोन कटते ही मां और परिवार के लोग बदहवास हालत में ऊपर की तरफ भागे. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. निधि को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कौन है सोनू सिंह और कैसे हुई थी निधि से पहचान?

घटना के बाद से ही पंजाब का रहने वाला सोनू सिंह केंद्र में आ गया है. जानकारी के मुताबिक, सोनू एनसीएल से जुड़ी एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत है. दोनों की मुलाकात कुछ समय पहले एक होटल में हुई थी, जहाँ निधि मैनेजर के तौर पर काम करती थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो आगे बढ़ी. लेकिन घटना के बाद से सोनू का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है और वह मौके से गायब है.

मौत से कुछ मिनट पहले मुस्कुराई थी निधि, फिर क्या हुआ?

निधि के परिवार का कहना है कि घटना से ठीक पहले तक सब कुछ सामान्य लग रहा था. वह नीचे घर के लोगों के साथ हंस-बोल रही थी. उसने अपनी छोटी बहन को चिढ़ाया भी था और घर में पाले गए कुत्ते से भी लाड-प्यार किया था. उसने हंसते हुए ऊपर जाने की बात कही थी. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि मुस्कुराकर ऊपर जाने वाली निधि अगले ही पल इतना बड़ा कदम उठा लेगी.

यह पढ़ें: सतना: स्कूटी से जा रही युवती पर पीछे से आया एक्स बॉयफ्रेंड फिर बीच सड़क पर किया हमला, 2 साल के अफेयर में ऐसा क्या हुआ?

पुलिस की जांच और वे अनसुलझे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मृतका के पास से कोई नोट नहीं मिला है जिसमें किसी को जिम्मेदार ठहराया गया हो. पुलिस ने निधि का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं. पुलिस अब सोनू सिंह को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि घटना से ठीक पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और सोनू को निधि के इस कदम की जानकारी पहले से कैसे थी.

इनपुट: हरिओम सिंह

यह भी पढ़ें: 'सोनू सिंह मेरी बेटी पर 24 घंटे...' निधि तिवारी केस में मां ने कर दिया बड़ा दावा!