Twisha Sharma Case: जिमनास्टिक बेल्ट वाले इस कमरे में ट्विशा ने ली थी आखरी सांसे, सामने आई ये Exclusive तस्वीर

Twisha Sharma Case: भोपाल के रसूखदार ससुराल में नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ चुका है. अब इसी मामले में एक तस्वीर सामने आई है.

ट्विशा शर्मा मामले में नया मोड़
ट्विशा शर्मा मामले में नया मोड़

रवीशपाल सिंह

follow google news

इसी जिम्नास्टिक रूम में ट्विशा ने ले ली थी खुद की जान.. नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा, जिन्होंने कुछ महीने पहले ही बड़े अरमानों के साथ एक रसूखदार परिवार में कदम रखा था. उसकी जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक और रहस्मयी तरीके से हुई. इस मामले में अब एक तस्वीर सामने आई है, ये वहीं की तस्वीर है जहां ट्विशा ने दुनिया का अलविदा कहा था. ये वही रूम है, वहीं बेल्ट है जिसपर ट्विशा ने आखिरी सांस ली थी. 

Read more!

ट्विशा शर्मा की परिवार की मानें तो ये पूरा मामला सिर्फ एक सुसाइड का नहीं है, बल्कि इसके पीछे दहेज, प्रताड़ना और एक रसूखदार परिवार के रोंगटे खड़े कर देने वाले टॉर्चर की कहानी है. आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर इस हाई-प्रोफाइल मामले की पूरी हकीकत क्या है.

दिसंबर में सात फेरे, मई में मौत का फंदा

महज कुछ महीने पहले, यानी दिसंबर 2025 में नोएडा की ट्विशा शर्मा की शादी भोपाल के रहने वाले वकील समर्थ सिंह के साथ हुई थी. समर्थ कोई आम शख्स नहीं हैं, बल्कि वे रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बेटे हैं. शादी के वक्त किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक पूर्व जज के घर बहू बनकर जा रही लड़की चंद महीनों में ही जिंदगी से हाथ धो बैठेगी.

रसूखदार घर के पीछे का काला सच

शुरुआत में जो शादी एकदम परफेक्ट नजर आ रही थी उसके पीछे का सच बेहद डरावना था. आरोप है कि शादी के कुछ वक्त बाद से ही समर्थ और उनके परिवार का असली चेहरा सामने आने लगा. ट्विशा के कई चैट्स सामने आई हैं जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया है वो इस घर में खुश नहीं थी. उसका पति उसपर किसी और के बच्चे के साथ प्रेगनेंट होने का इल्जाम लगाता था. इन सब के बीच बीती 12 मई को कटारा हिल्स स्थित उनके घर से बेहद चौंकाने वाली खबर आई. ट्विशा का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला. ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की लेकिन परिवार ने कहा कि ये आत्महत्या नहीं है. फिलहाल ये मामला कोर्ट में है और जल्द ही ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा. 

कौन है ट्विशा और क्या है पूरा मामला 

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली 33 साल की महिला था जिसकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ही 12 मई 2026 की रात को कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में उनका शव बरामद हुआ. इसके बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस पूरे मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया जिससे पता चला कि ट्विशा दो महीने की गर्भवती थीं, मगर मौत से करीब एक हफ्ते पहले ही उनका जबरदस्ती अबॉर्शन कराया गया था. इसके साथ ही उनके शरीर पर मौत से पहले लगी कई गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं जो सीधे तौर पर उनकी हत्या की ओर इशारा करते हैं. 

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़! हाईकोर्ट में बोला पति समर्थ- 'पत्नी का अंतिम संस्कार करना है, तुरंत करूंगा सरेंडर'

    follow google news