ट्विशा शर्मा केस में दूसरी पोस्टमार्टम की मांग के बीच AIIMS भोपाल ने जताई ये बड़ी चिंता, परिजनों से की अपील

Twisha Sharma latest update: ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस ने परिजनों को पत्र लिखकर शव जल्द सौंपने को कहा है. एम्स भोपाल में शव सुरक्षित रखने के लिए अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज न होने से शव खराब होने का खतरा है. इस बीच दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज अहम सुनवाई होगी.

ट्विशा शर्मा केस पुलिस का परिजनों को पत्र
ट्विशा शर्मा केस पुलिस का परिजनों को पत्र

रवीशपाल सिंह

follow google news

Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब मामले में भोपाल पुलिस ने ट्विशा के परिजनों को एक पत्र लिखा. इस पत्र में पुलिस ने परिजानों को ट्विशा के शव जल्द से जल्द अपने कब्जे में लेने की बात कही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने AIIMS भोपाल में लंबे समय तक शव को रखे रहने और उसके डिकंपोज होने की आशंका के चलते ये कदम उठाया है. वहीं, इस बीच परिजानों के दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर आज काेर्ट में सुनवाई होनी है. ऐसे में अब कोर्ट के इस फैसले पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं.

Read more!

जानकारी के अनुसार, मृतका ट्विशा शर्मा का शव इस समय AIIMS भोपाल की मॉर्च्युरी में माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है. अस्पताल का कहना है कि अगर ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाना है तो उसके शव को माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखना होगा. AIIMS प्रशासन के मुताबिक, उनके पास इस तरह की सुविधा मौजूद नहीं है. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस प्रशसान को इस स्थिति के बारे में बताया गया, इसी के बाद पुलिस ने परिवार को लेटर लिखा है.

शव के खराब होने से जांच प्रभावित होने की आशंका

लेटर के अनुसार, शव को लंबे समय तक सामान्य मॉर्च्युरी के तापमान में शव को रखने से उसके डिकंपोज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर शव खराब होता है तो इससे आगे की मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है. इसी वजह से पुलिस ने ट्विशा के परिजनों से कहा है कि वे शव को ले जाने या फिर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर बहुत जल्द कोई बड़ा फैसला लें.

परिजन लगा रहे हैं हत्या और उत्पीड़न के आरोप

वहीं, दूसरी तरफ ट्विशा का परिवार लगातार इस मौत को संदिग्ध बता रहा है. परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी मौत सामान्य तरीके से नहीं हुई है. परिवार का कहना है कि ट्विशा के शव पर कई जगहों पर चोटों के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या या फिर प्रताड़ना की आशंका जाहिर होती है. यही वहज है कि परिजन लगातार दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े हुए हैं.

दोबारा पोस्टमार्टम पर आज सुनवाई

वहीं इस मामले को लेकर लाेगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. इससे पहले भोपाल में पूर्व सैनिकों और कई सामाजिक संगठनों ने ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए बड़ी रैली निकाली और प्रदर्शन भी किए थे. इसके साथ ही कई वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है. ऐसे में अब आज कोर्ट में होने वाली सुनवाई में पूरी तरह साफ हो जाएगा कि ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा या नहीं. 

यह भी पढ़ें: जिमनास्टिक बेल्ट से मौत?... ट्विशा शर्मा केस में सामने आई लिगेचर रिपोर्ट, क्या अब खुलेगा मौत का राज?

    follow google news