उज्जैन: थाने में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पहुंची एएसपी ऑफिस; देखें वायरल वीडियो

Ujjain viral video: उज्जैन में प्रेम संबंध और शादी के वादे को लेकर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर एएसपी कार्यालय तक ले गई. 5 साल के रिश्ते, लिव-इन रिलेशनशिप, शादी से इनकार और पुलिस जांच से जुड़ा यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. जानिए उज्जैन की इस घटना की पूरी कहानी.

Ujjain viral video
Ujjain viral video

संदीप कुलश्रेष्ठ

follow google news

प्यार, धोखा और फिर सरेआम इंसाफ की मांग, कुछ ऐसा ही नजारा उज्जैन की सड़कों पर देखने को मिला. एक युवती ने अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए जो रास्ता चुना, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. 5 साल के लंबे रिश्ते और शादी के वादे के टूटने से आहत युवती ने प्रेमी का कॉलर पकड़ा और उसे घसीटते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के दफ्तर तक ले गई. इस दौरान युवक अपना मुंह छिपाता नजर आया, जबकि युवती दहाड़ती रही. यह घटना न केवल एक व्यक्तिगत विवाद है, बल्कि लिव-इन रिश्तों और शादी के नाम पर होने वाले शोषण की परतों को भी खोलती है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

युवती और आरोपी युवक संजय शर्मा के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम संबंध था. युवती के अनुसार, संजय उसके घर आता-जाता था और उसके परिवार से भी मिल चुका था. युवती का आरोप है कि इस दौरान संजय ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. हालांकि, पिछले कुछ समय से संजय किसी और लड़की के संपर्क में था और अब शादी से इनकार कर रहा है.

समझौते के दो दिन बाद फिर बवाल

कुछ दिन पहले भी यह मामला थाने पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझाइश हुई थी. उस वक्त संजय ने लिखित में सहमति दी थी कि वह युवती से शादी कर लेगा. लेकिन समझौते के महज दो दिन बाद जब युवक ने कानूनी लिखा-पढ़ी (Marriage Registration) से मना कर दिया, तो युवती का गुस्सा फूट पड़ा. वह युवक को जबरन पकड़कर एएसपी कार्यालय ले आई.

वकील भाई पर धमकी देने का आरोप

हंगामे के दौरान युवती ने युवक के भाई हरीश शर्मा, जो कि एक वकील है, पर भी गंभीर आरोप लगाए. युवती का कहना है कि आरोपी का भाई उसे धमकी दे रहा है कि अगर वह थाने जाएगी तो उसकी नौकरी छुड़वा दी जाएगी और उसे बर्बाद कर दिया जाएगा.

पुलिस की कार्रवाई

थाने में हुए इस हंगामे के बाद पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर ली है. जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष पहले लिव-इन में रहने और बाद में शादी करने की बात पर सहमत हुए थे, लेकिन फिर से विवाद हो गया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: ब्राह्मण लड़कियों पर 'विवादित टिप्पणी' कर फंसा यूट्यूबर मनीष पटेल, सड़कों पर उतरा समाज; रीवा में भारी बवाल

    follow google news