ब्राह्मण लड़कियों पर 'विवादित टिप्पणी' कर फंसा यूट्यूबर मनीष पटेल, सड़कों पर उतरा समाज; रीवा में भारी बवाल

Manish Patel YouTuber case: मध्य प्रदेश के रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल की ब्राह्मण लड़कियों पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ. सैकड़ों लोगों ने सिविल लाइंस थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानिए पूरा विवाद और प्रशासन की प्रतिक्रिया.

ADVERTISEMENT

Manish Patel YouTuber case
ब्राह्मण लड़कियों पर बयान देकर फंसा यूट्यूबर मनीष पटेल
google news

मध्य प्रदेश में यूजीसी रिफॉर्म्स (UGC Reforms) को लेकर पहले से ही ब्राह्मण समाज आंदोलन कर रहा है. इसी बीच रीवा के एक चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल की विवादित टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया है. बघेली वीडियो बनाने के लिए मशहूर मनीष पटेल पर ब्राह्मण लड़कियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद आक्रोशित समाज के सैकड़ों लोगों ने सिविल लाइंस थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.