उज्जैन के महाकाल मंदिर में हंगामा: माथे पर चंदन लगा प्रेमिका संग भस्म आरती में पहुंचा सरफराज, खुलासा हुआ तो बजरंग दल ने की पिटाई

संदीप कुलश्रेष्ठ

17 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 17 2026 6:02 PM)

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती की लाइन में लगे पुणे के युवक सरफराज की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी. युवक माथे पर त्रिपुंड लगाकर हिंदू प्रेमिका के साथ मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहा था.

NewsTak
युवक का आधार कार्ड देख भड़के लोग...फिर मच गया बवाल.
Google CTA

Ujjain news: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से हंगामे का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां भस्म आरती की लाइन में लगे एक युवक की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि युवक माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर और अपनी पहचान छिपाकर अपनी हिंदू प्रेमिका के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. शक होने पर जब लोगों ने उसका आधार कार्ड चेक किया, तो उसकी असली पहचान उजागर हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

माथे पर महाकाल लिख कर आया था युवक 

मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे (पिंपरी) का रहने वाला सरफराज शेख नाम का युवक अपनी एक हिंदू महिला मित्र के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया था. दोनों रात करीब 2:00 बजे चलित भस्म आरती में शामिल होने के लिए हरसिद्धि चौराहे के पास लाइन में खड़े थे. सरफराज ने बकायदा माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगा रखा था और उस पर महाकाल लिखा हुआ था.

आधार कार्ड चेक करने पर खुला राज 

कतार में खड़े कुछ लोगों को युवक की हरकतों पर संदेह हुआ. इसके बाद वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उससे पूछताछ की और उसका आधार कार्ड दिखाने को कहा. जैसे ही दस्तावेजों में उसका नाम सरफराज शेख सामने आया, वहां मौजूद भीड़ और कार्यकर्ता भड़क गए. देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया और कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी. युवक लगातार खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी.

पुलिस कर रही है मामले की जांच 

हंगामे के बाद कार्यकर्ता युवक को पकड़कर महाकाल थाने ले गए. पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक-युवती पुणे के रहने वाले हैं. इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस ने एहतियात के तौर पर युवक और युवती दोनों के परिजनों को उज्जैन बुलाया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध पाए जाने पर युवक को थाने लाया गया था, मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भिंड में खौफनाक हत्याकांड: मथुरा से मिले रेलवे टिकट के टुकड़े ने खोला इंद्रावती मर्डर का राज, पता चली बचपन के प्यार वाली कहानी