Creta लवर्स के लिए आई अच्छी खबर, सिंगल चार्ज पर चलेगी 473KM, अंदर से ऐसी दिखती है कार
शुभम गुप्ता
03 Jan 2025 (अपडेटेड: Jan 3 2025 12:16 PM)
नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को आगामी 17 जनवरी से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा. इस दौरान इसकी कीमतों का भी खुलासा किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT


1/13
|
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Creta EV का लंबे इंतजार के बाद आधिकारिक तौर पर अनावरण किया. हाल ही में जारी टीजर्स के बाद अब कंपनी ने इसके फीचर्स और तस्वीरें साझा करते हुए चर्चाओं को विराम दिया है.


2/13
|
नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को आगामी 17 जनवरी से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा. इस दौरान इसकी कीमतों का भी खुलासा किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT


3/13
|
डिजाइन के मामले में, क्रेटा इलेक्ट्रिक का लुक पेट्रोल-डीजल मॉडल से काफी मिलता-जुलता है. इसमें पिक्सल-डिटेलिंग वाले नए फ्रंट और रियर बंपर और सॉफ्ट प्लास्टिक पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है.


4/13
|
क्रेटा ईवी में इलेक्ट्रिक कारों की तरह कवर्ड फ्रंट ग्रिल दिया गया है. इसके अलावा, फ्रंट बंपर में चार्जिंग पोर्ट और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड एलॉय व्हील्स शामिल हैं.
ADVERTISEMENT


5/13
|
Hyundai Creta EV में सेंसर-बेस्ड डिजिटल चाबी का फीचर दिया गया है, जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट कर ऑपरेट किया जा सकता है. यह तकनीक पहले कई अन्य मॉडलों में भी देखी गई है.


6/13
|
क्रेटा इलेक्ट्रिक के इंटीरियर में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप, कोना ईवी से प्रेरित स्टीयरिंग व्हील और नया फ्लोटिंग सेंटर कंसोल शामिल है.
ADVERTISEMENT


7/13
|
इस एसयूवी में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह लॉन्ग रेंज वेरिएंट 7.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.


8/13
|
क्रेटा इलेक्ट्रिक में व्हीकल-टू-लोड (V2L) फीचर दिया गया है, जिससे बैटरी का उपयोग अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे लैपटॉप चार्ज करने के लिए किया जा सकता है.


9/13
|
यह एसयूवी 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी. कंपनी के अनुसार, 42kWh बैटरी सिंगल चार्ज पर 390 किमी और 51.4kWh बैटरी 473 किमी की रेंज प्रदान करेगी.


10/13
|
हुंडई का दावा है कि डीसी चार्जर से यह एसयूवी सिर्फ 58 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है. वहीं, 11kW एसी चार्जर से यह 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी.


11/13
|
क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैनोरमिक सनरूफ शामिल है. टीजर्स से यह अनुमान है कि इसकी बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हो सकती है.


12/13
|
क्रेटा इलेक्ट्रिक 4 वेरिएंट्स—एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम, और एक्सीलेंस में उपलब्ध होगी. यह 8 मोनोटोन, 2 डुअल-टोन और 3 मैट कलर ऑप्शन में पेश की जाएगी.


13/13
|
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का मुकाबला मारुति e-Vitara, महिंद्रा BE 6, और टाटा Curvv EV से होगा. अब यह देखना होगा कि कंपनी इसे किस कीमत पर लॉन्च करती है.
ADVERTISEMENT











