पहलगाम में टूरिस्ट की जान बचाते हुए मारे गए सैयद हुसैन का माथा चूम रहा उसका बेटा? वायरल तस्वीर का सच कुछ और

न्यूज तक

24 Apr 2025 (अपडेटेड: Apr 24 2025 3:12 PM)

Syed Hussain Viral Post: पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक बच्चे की वायरल तस्वीर को सैयद हुसैन से जोड़ दिया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि वह फोटो गाजा युद्ध से जुड़ी है.

NewsTak
वायरल पोस्ट
Google CTA

Syed Hussain Viral Post: पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कश्मीर के सैयद हुसैन की मौत हो गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे ये कहा जा रहा है कि ये फोटो सैयद हुसैन का है. इस तस्वीर में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक बच्चा शव को माथे पर चूम रहा है. लेकिन जांच पड़ताल के बाद ये पता चला कि ये पोस्ट 20 अप्रैल की है जबकि हमला 22 अप्रैल को हुआ था.

Read more!

ये पोस्ट 20 अप्रैल को AET School & Foundation ने फेसबुक पर पोस्ट किया था. जिसमें इंग्लिश में कैप्शन भी लिखा हुआ था जिसमें " गाजा को क्यों भूलना चाहिए, कभी नहीं! हम गाजा को नहीं भूलेंगे, गाजा को याद दिलाना हमारे खून और दिल में है. गाजा को खिलाने के लिए दान करें. ये बातें लिखी हुई है. जिससे की ये साफ हो रहा है कि ये फोटो गाजा में हुए युद्ध से जुड़ा हुआ है जिसमें वो अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं. इसलिए ये अब तो साबित हो गया है कि ये फोटो ना तो अभी हुए पहलगाम हमला का है और ना ही इसमें दिख रहा शख्स सैयद हुसैन है जो कि टूरिस्ट की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा बैठा था.

यहां देखें वो पोस्ट:



सैयद को आतंकियों ने उतारा मौत के घाट

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई. इस घटना में कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले सैयद हुसैन शाह भी मारे गए. सैयद हुसेन पहलगाम में मजदूरी करते थे. आतंकी घटना के दौरान उन्हें भी गोली मारी गई. जिसमें उनकी मौत हो गई.( पूरी डिटेल यहां पढ़ें)

प्रधानमंत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी आज यानी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचे. उन्होंने जनसभा में कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमारे मासूम देशवासियों को बेरहमी से मारा है. इस घटना से पूरा देश दुखी है. हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. जो लोग घायल हैं, उनके जल्द ठीक होने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. आतंकवादियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी.(पूरी डिटेल यहां पढ़ें) 

इससे जुड़ी और खबरें भी पढ़ें:
भारत ने तोड़ दी 1960 की सिंधु जल संधि, इसका पाकिस्तान पर कितना और कैसा असर पड़ेगा? सब जानिए
भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान... घबराते हुए नोटिफिफेशन जारी कर लिया ये डरावना फैसला