MOTN Survey: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो झारखंड में कैसी होगी सियासी तस्वीर? ताजा सर्वे में पता चला लोगों का मूड

न्यूज तक डेस्क

• 06:24 PM • 30 Aug 2026

MOTN Survey 2026: अगर आज झारखंड में लोकसभा चुनाव होते हैं तो BJP, NDA और INDIA गठबंधन की क्या स्थिति होगी? इंडिया टुडे और C-Voter के अगस्त 2026 के Mood of the Nation सर्वे में भाजपा को 10, NDA को 11, कांग्रेस को 1 और INDIA गठबंधन को 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जानिए 2024 और जनवरी 2026 के मुकाबले ताजा सर्वे में झारखंड की सियासी तस्वीर कितनी बदली है.

Jharkhand MOTN Survey 2026
Jharkhand MOTN Survey 2026
Google CTA

झारखंड में 2024 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था. तब बीजेपी ने राज्य की 14 लोकसभा सीटों में 8 सीटें जीत ली थी. लेकिन उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को झटका लगा और इंडिया गठबंधन ने अपनी सरकार बनाई और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने. लेकिन अब सवाल उठता है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते है तो झारखंड में सियासी तस्वीर कैसी होगी? NDA या INDIA गठबंधन किसकी क्या स्थिति होगी? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर ने जनता का मिजाज जानने के लिए मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 सर्वे किया, जिसके आंकड़े भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं जनता का मूड.

Read more!

भाजपा की क्या है स्थिति?

MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो झारखंड में बीजेपी को 14 में 10 सीटें मिल सकती है. यानी लोकसभा चुनाव 2024 के मुकाबले पार्टी की स्थिति बेहतर हो सकती है और पार्टी को 2 सीटों का फायदा होते हुए दिखाया गया है. अगर हम जनवरी 2026 के सर्वे की बात करें तो तब भाजपा को 11 सीटें मिलने का अनुमान था. कुल मिलाकर देखा जाएं तो, भाजपा की स्थिति बेहतर दिखाई दे रही है और सर्वे के मुताबिक भाजपा को 2 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है.

भाजपा और सहयोगी दलों की क्या होगी स्थिति?

MOTN के अगस्त 2026 के सर्वे में भाजपा और सहयोगी दलों को लेकर भी आकलन किया गया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा और सहयोगी दलों को मिलाकर यानी NDA को 11 सीटें मिल सकती है. आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और तब पार्टी को कुल 9 सीटें मिली थी. लेकिन इस सर्वे में उनकी स्थिति भी बेहतर होते दिखाई दे रही है और उन्हें कुल 11 सीटे मिलने का अनुमान है. वहीं जनवरी 2026 के सर्वे में NDA को 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था.

MOTN Survey: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो बिहार में कैसा होगा सियासी समीकरण? ताजा सर्वे में आंकड़े आए सामने

कांग्रेस को कितनी सीटों का अनुमान?

इस सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को सीटों का नुकसान होते दिखाया गया है और उन्हें केवल 1 सीट मिल सकता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में तब पार्टी ने 2 सीटें जीती थी, लेकिन अब उन्हें 1 सीट का नुकसान होते दिखाया गया है. खास बात यह है कि जनवरी 2026 के सर्वे में उन्हें शून्य(0) सीटें मिलने का अनुमान था, लेकिन अगस्त 2026 के सर्वे में उनका खाता खुलता हुआ दिखाई दे रहा है.

INDIA गठबंधन का हाल

MOTN के ताजा सर्वे में INDIA गठबंधन के भी आंकड़े दिए गए है. इसके मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो झारखंड में इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है और उन्हें केवल 3 सीटें ही मिलने का अनुमान है. 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साझा गठबंधन 'INDIA' के तहत चुनाव लड़ा था, जिसमें JMM, RJD और CPI-ML शामिल थे. हालांकि तब JMM ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थी. लेकिन ताजा सर्वे के मुताबिक, अब इंडिया गठबंधन के खाते में केवल 3 सीटें ही जाने का अनुमान है.

MOTN 2026: अगले प्रधानमंत्री के लिए कौन पहली पसंद? मोदी-राहुल के बीच इतना बड़ा अंतर, MOTN सर्वे में बड़ा खुलासा