LDF, UDF और BJP...केरल में किसको मिल सकती हैं कितन सीटें, IANS-Matrize के ओपनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Kerala Opinion Poll 2026: चुनाव आयोग ने केरल की 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस बीच राज्य की जनता का मूड जानने के लिए IANS-Matrize के एक ओपनियन पोल करवाया है. इसके मुताबिक, सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार बताए जा रहे हैं.

Kerala Opinion Poll 2026
Kerala Opinion Poll 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगा. इसके बाद चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. बता दें कि केरल में एलडीएफ सरकार का कार्यकाल 23 मई 2026 समाप्त हो रहा है. ऐसे में इससे पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा. इस गहमागहमी के बीच जनता का मूड जानने के लिए MATRIZE-IANS ने प्रदेश में एक ओपनियन पोल किया है. इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इसके तहत केरल में इस बार एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है.

Read more!

एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कड़ी टक्कर

केरल में इस बार मुख्य मुकाबला पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच माना जा रहा है. चुनाव से पहले सामने आए MATRIZE-IANS ओपनियन पोल के आंकड़े कांटे की टक्कर की ओर इशारा कर रहे हैं. पोल के अनुसार, LDF को 61 से 71 सीटें और UDFको 58 से 69 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में किसी भी गठबंधन या दल को सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के जादुई आंकड़े की जरूरत होगी.

IANS-Matrize Kerala Opinion Poll - Seat Projection and Vote Share %

गठबंधन  पार्टी सीटों का अनुमान वोट शेयर (%)
एलडीएफ (LDF  61 - 71 सीटें  42 - 43%
यूडीएफ (UDF) 58 - 69 सीटें  41 - 42%
एनडीए (NDA)  2 सीटें  12 - 13%

CPI-M ने जारी किया 81 उम्मीदवारों के नाम

वही रविवार को CPI-M के अपने 81 नामों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में पार्टी ने अपने 56 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है. CPI-M की इस लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी पुरानी सीट यानी कन्नूर जिले की धर्मदम से ही चुनाव मैदान में हैं. बीते चुनाव में भी मुख्यमंत्री विजयन ने यहां से जीत हासिल की थी. वहीं पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा इस बार कन्नूर के परवूर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगी. यहां देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव 2026: क्या स्टालिन का किला ढहा पाएगा NDA? MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल ने मचाई खलबली!

    follow google news