Nagpur Crime News: नागपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नवविवाहिता फाजिला जबीन शेख की संदिग्ध मौत ने परिवार के साथ-साथ इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शादी के महज 4 महीने बाद ही फाजिला की इस मौत ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. मामले में फाजिला के मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने कब्र खोदकर फाजिला का शव निकाला है और पोस्टमार्टम कराकर मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
जनवरी में हुई थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक, अमरावती के रहने वाली फाजिला जबीन शेख की शादी इसी साल जनवरी के महीने में नागपुर के बोरियापुरा के रहने वाले जुबेर शेख से हुई थी. शादी के बाद फाजिला जुबेर के घर यानी ससुराल आ गई. शुरुआती दिनों में सब-कुछ अच्छा चला, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते दोनों के बीच सब खराब होने लगा. आरोप है कि फाजिला पर ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव डालने लगे और उसे मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे.
15 मई को मां की आखिरी कॉल
परिजनों के मुताबिक इस प्रताड़ना से तंग आकर फाजिला ने 15 मई को अपनी मां को फोन किया था. मां को फोन करते ही वह रोने लगी और उसने फोन पर कहा कि, 'मुझे बचा लो… मुझे कुछ भी हो सकता है…'. इसके कुछ समय बाद ही फाजिला का फोन बंद हो गया और इसके बाद उससे कोई बातचीत नहीं हुई.
अंतिम संस्कार से पहले गले पर दिखा निशान
फिर कुछ देर फाजिला के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि फाजिला को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई है. जानकारी मिलते ही परिवार आनन-फानन में नागपुर पहुंचा और शव की मांग की. लेकिन फाजिला के ससुराल वालों ने शव देने से इनकार कर दिया. फिर शव को अमरावती ले जाया गया और अंतिम संस्कार से पहले स्नान कराया गया, तब परिजनों की नजर उनके गले के निशान पर पड़ी. इसके बाद ही हत्या की आशंका गहरी हो गई. हालांकि फिर भी फाजिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
फाजिला के भाई ने मुकदमा कराया दर्ज
जैसे ही निशान की जानकारी फाजिला के भाई मोहम्मद आवेश अब्दुल हसन को लगी तो उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. आवेश ने मामले में फाजिला के पति जुबेर शेख, देवर मोहम्मद इरफान और ससुर जलील शेख को आरोपी बनाया है. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 248/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 238, 351(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.
कब्र से निकाला शव, हो रही जांच
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस एक्टिव है. उन्होंने शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया है. हालांकि प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फाजिला की मौत दम घुटने के कारण बताई जा रही है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है. वहीं फाजिला की मौत के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है तो नागपुर और अमरावती में आक्रोश का माहौल है.
महिलाओं के मौत से जुड़ी यह घटनाएं भी पढ़ें:
जिमनास्टिक बेल्ट से मौत?... ट्विशा शर्मा केस में सामने आई लिगेचर रिपोर्ट, क्या अब खुलेगा मौत का राज?
ADVERTISEMENT


