Goa Election Survey: गोवा में भाजपा या कांग्रेस, किसके पक्ष में है जनता? Vote Vibe का ताजा सर्वे आया सामने

न्यूज तक डेस्क

• 05:31 PM • 09 Sep 2026

Goa Election Survey 2027: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले Vote Vibe का ताजा सर्वे सामने आया है, जिसमें जनता के चुनावी मूड और मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर अहम आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में 39.2% लोगों ने माना कि बीजेपी 2027 का विधानसभा चुनाव जीत सकती है, जबकि 34.3% ने कांग्रेस को जीत का दावेदार बताया. जानिए बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला कितना करीबी नजर आ रहा है.

Google CTA
1

1/6

|

2027 में गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में मौजूदा समय में भाजपा की सरकार है और प्रमोद सांवत मुख्यमंत्री है. हालांकि अभी तक चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक पारा धीरे-धीरे हाई हो रहा है. राज्य में मौजूद सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, ताकि वह सत्ता में आ सकें.
 

2

2/6

|

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 40 विधानसभा सीट वाले गोवा में 20 सीटें भाजपा के खाते में चली गई थी. चुनाव बाद 3 निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) के 2 विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दे दिया था. इसके बाद भाजपा के पास 25 सीटें हो गई थी, जो कि बहुमत के 21 सीटों से ज्यादा थी. वहीं कांग्रेस के खाते में केवल 11 सीटें मिली थी. ऐसे में सवाल उठता है कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में गोवा में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? राज्य की जनता किस पार्टी के पक्ष में है? जनता के बीच मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा कौन है? इन्हीं सवालों का जवाब मिला है वोट वाइब के ताजा सर्वे में.
 

3

3/6

|

वोट वाइब के सर्वे में जब जनता से पूछा गया कि, 'आपके अनुसार, 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के जीतने की संभावना है?' इसके जवाब में 39.2% लोगों का मानना है भाजपा चुनाव जीत सकती है. वहीं 34.3% लोगों का कहना है कांग्रेस जबकि आम आदमी पार्टी को लेकर 7% लोगों का मानना है कि वह चुनाव जीत सकती है.
 

4

4/6

|

वोट वाइब के सर्वे में 32.1% लोग गोवा सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं. वहीं 16.2% पूरी तरह असंतुष्ट, 15.5% असंतुष्ट, 12.5% ठीक-ठाक, 10.8% संतुष्ट और 12.9% लोग कुछ कह नहीं सके.
 

5

5/6

|

सर्वे में 59.1% लोगों ने कहा कि उन्होंने वोट देने का फैसला पूरी तरह कर लिया है. वहीं 18.6% की पसंद तय है, लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया. 11.9% ने अभी तय नहीं किया, जबकि 10.4% कुछ नहीं कह सके.
 

6

6/6

|

वोट वाइब के सर्वे में 28.8% लोगों ने प्रमोद सावंत को गोवा के अगले मुख्यमंत्री के लिए पसंद किया. कांग्रेस के यूरी अलेमाओ 24.5% के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं विश्वजीत राणे को 9.4%, उत्पल पर्रिकर को 7.6% और विजय सरदेसाई को 5.7% समर्थन मिला.
 

यह भी पढ़ें...