अमित मालवीय को बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया से हटाया गया, अब दीपक म्हास्के को मिली ये जिम्मेदारी! जानिए कौन हैं ये

न्यूज तक डेस्क

17 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 17 2026 5:40 PM)

BJP IT Cell New Head: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है. अमित मालवीय को बीजेपी आईटी सेल और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी से हटाकर दीपक म्हास्के को नया सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. जानिए कौन हैं दीपक म्हास्के और बीजेपी संगठन में उन्हें मिली नई जिम्मेदारी से जुड़े सभी अहम अपडेट.

BJP IT Cell New Head
BJP IT Cell New Head
Google CTA

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नए टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में कई बड़े फेरबदल हुआ है. इसी कड़ी में अमित मालवीय को बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया से हटा दिया गया है और अब यह जिम्मेदारी दीपक म्हस्के को सौंपी गई है. अमित मालवीय पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भाजपा के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख के रूप में कामकाज संभाल रहे थे. लेकिन अब जैसे ही यह दीपक म्हस्के को मिली है, उनकी चर्चाएं तेज हो गई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

कौन हैं दीपक म्हस्के?

दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक और मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष बनाया गया था. अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक संगठन के लिए इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.

क्यों दी गई दीपक म्हस्के को ये जिम्मेदारी?

दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ बीजेपी में सोशल मीडिया और डिजिटल संगठन के एक प्रमुख चेहरे के रूप में जाने जाते हैं. पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार के साथ-साथ आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन से जुड़े नेता के रूप में रही है. वर्ष 2018 में दीपक म्हस्के को छत्तीसगढ़ बीजेपी के आईटी सेल का प्रदेश संयोजक बनाया गया था. इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियानों में तकनीक और सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई.

उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी ने चुनावी समन्वय को मजबूत करने के लिए हाईटेक कॉल सेंटर और ऑडियो-ब्रिज जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया. इसके साथ ही, उन्होंने बीजेपी के सोशल मीडिया वॉलंटियर नेटवर्क को विस्तार देने, कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने और उन्हें सोशल मीडिया संचालन के लिए प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया. कहा जा रहा है कि पार्टी ने इन्हीं कुशलताओं को देखते हुए दीपक को जिम्मेदारी सौंपी है.

सोशल मीडिया टीम में भी हुआ बदलाव

बीजेपी ने अपनी सोशल मीडिया टीम में नए चेहरों को शामिल करते हुए विभिन्न राज्यों से चार नए सोशल मीडिया सह-संयोजक (कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किए हैं. पार्टी द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी में महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव के नाम शामिल हैं.

नितिन नबीन की नई टीम में स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया समेत कई दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष बने बिहार के शिवेश कुमार राम, जानिए कौन हैं ये और इनका राजनीतिक सफर!